Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की न्यूक्लियर छलांग पर क्या बोला पाकिस्तान? हर तरफ हो रही चर्चा

    3 hours from now

    2

    0

    भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में जो कामयाबी हासिल की उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। चीन से लेकर पाकिस्तान तक हर जगह भारत की इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे बड़ी वैज्ञानिक प्रगति माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में इस खबर को लेकर मायूसी और बेचैनी भी साफ नजर आ रही है। पाकिस्तानी डॉन ने रिपोर्ट में माना कि भारत अब अपने न्यूक्लियर फ्यूल प्रोडक्शन के बेहद करीब पहुंच चुका है। डॉन ने लिखा कि भारत ने अपने स्वदेशी रिएक्टर के जरिए खुद का परमाणु ईंधन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा लिया है। दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश अब 2047 तक अपनी परमाणु क्षमता को 100 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रख रहा है। अखबार ने पीएम मोदी के हवाले से बताया कि ये रिएक्टर अपनी खपत से ज्यादा ईंधन पैदा करने की ताकत रखता है। हालांकि डॉन ने जहां यह खबर छापी वहीं पाकिस्तान के आर्म्स कंट्रोल एडवाइजर जाहिर काजमी सोशल मीडिया पर अपना डर छिपा नहीं पाया। काजमी ने एक तरह से रोते हुए भारत पर आरोप लगाए कि इस रिएक्टर की मदद से भारत अब परमाणु बम बनाने लायक प्लूटोनियम तैयार कर सकता है। काजमी का दावा है कि इस नए रिएक्टर के जरिए भारत अब इतनी बड़ी मात्रा में हथियार ग्रेड प्लूटोनियम बना पाएगा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। काजमी ने यह भी दावा किया कि भारत का यह परमाणु कार्यक्रम अब उसे हर साल 300 परमाणु बम बनाने की ताकत देगा। हालांकि पाकिस्तान की बातों को वैसे भी कोई गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि यह हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। पाकिस्तान में यह मायूसी इस वजह से भी है क्योंकि भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी कल्पना पाकिस्तान के यहां की भी नहीं जा सकी। रही बात हकीकत की तो भारत का यह परमाणु कार्यक्रम मुख्य रूप से ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए है और दुनिया भर के बड़े परमाणु इंजीनियर्स ने भारत की इस स्वदेशी तकनीक की तारीफ भी की है। पाकिस्तान का यह डर दरअसल उसकी अपनी असुरक्षा का नतीजा है। वहीं अक्सर भारत की कामयाबी पर अक्सर चुप रहने वाली चीनी मीडिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। इसे भी पढ़ें: US-Iran Talks: तेहरान की कड़ी शर्तों से अटकी बातचीत, Lebanon में सीजफायर पर अड़ा ईरानचीनी मीडिया सिवा ने अपने रिपोर्ट में लिखा कि भारत ने अपने परमाणु कार्यक्रम में एक मील का पत्थर छू लिया है। भारत का सबसे उन्नत और स्वदेशी तकनीक से डिजाइन किया गया रिएक्टर अब पूरी तरह सक्रिय होने की स्थिति में आ गया है। चीनी मीडिया ने माना कि भारत अब अपनी तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। और देखा जाए तो यह चीन के लिए भी एक संकेत है कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत अब आत्मनिर्भरता की उस दहलीज पर खड़ा है जहां से उसे हराना मुश्किल होगा और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तकनीक के मामले में भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास ऐसी क्षमता है। जब यह रिएक्टर पूरी तरह से व्यासायिक रूप से काम करना शुरू कर देगा तब भारत रूस के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास ऑपरेटिंग कमर्शियल फास्ट ब्रीडर रिएक्टर होगा। इसे भी पढ़ें: ईरान ने US वार्ता के बीच पाक पर तालिबान का हमला, दागे रॉकेट, भागी मुनीर की सेनादरअसल भारत को यह सफलता तमिलनाडु के कलपक्कम में मिली। वहां भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट बीडर रिएक्टर ने क्रिटिकिटी हासिल कर ली। यह कामयाबी इतनी बड़ी है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने इसे दुनिया के लिए एक मिसाल तक बता दिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल रोसी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक मिसाल बताया। भारत की यह चमक बता रही है कि आने वाले समय में देश ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व भी करेगा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लामाबाद मीटिंग के बाद चीन का बड़ा खेल, तेहरान में सैकड़ों टन बम और मिसाइल!
    Next Article
    ईरान ने US वार्ता के बीच पाक पर तालिबान का हमला, दागे रॉकेट, भागी मुनीर की सेना

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment