Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में धू धूकर जली टाटा सफारी:मसूरी में लगी भीषण आग, 10 मिनट तक जलती रही

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के मसूरी में शनिवार रात एक टाटा सफारी में आग लग गई। इस दौरान गाड़ी धू धूकर जलती रही। सूचना पर मसूरी SHO अजय चौधरी और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। 10 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। जहां गाड़ी अधिकांश तरह से जल गई। थाना प्रभारी का कहना है कि ड्राइवर और दूसरे साथी ने जान बचाई। ड्राइवर अपने साथी के साथ सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी करके बात कर रहा था। गाड़ी स्टार्ट थी। तभी अचानक आग लग गई। हरियाणा नंबर की टाटा सफारी रात में मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी टाटा सफारी ऑटोमेटिक 2022 मॉडल गाड़ी H R 77C4358 खड़ी गाड़ी में अचानक इलेक्ट्रॉनिक फॉल्ट के आग लग गई। ड्राइवर रम्भु कुमार पुत्र शिवनाथ दास निवासि गौर सिटी नोएडा ने पुलिस को सूचना दी। गाड़ी में ड्राइवर का साथी साजिद भी साथ था। हालांकि सड़क पर एक वीडियो बनाने वाले ने पुलिस को बताया कि एक गाड़ी ने टक्कर मारी है, जबकि पुलिस का कहना है कि खड़ी गाड़ी में आग लगी है। जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि इलेक्ट्रानिक फाॅल्ट से आग लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने रतसिया प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण:साफ कैंपन, 90% उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था से हुए प्रभावित
    Next Article
    शाहजहांपुर में पिकअप-कार की टक्कर:तीन पुलिसकर्मी घायल, खाना खाने जा रहे थे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment