Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर लगाने वालों को भाजपा पार्षद ने बनाया बंधक:मेरठ में सुमित शर्मा ने कहा अधिकारी को बुलाओं तब तक कोई यहां से नहीं जाएगा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विघुत विभाग की टीम को पार्षद सुमित शर्मा ने बंधक बना लिया। कर्मचारियों द्वारा जब अधिकारियों से बात की गई तो पार्षद ने सीधे तौर पर कहा कि जब मैं पहले मना किया था मेरे वार्ड में मीटर नहीं लगेंगे ,तो किस आधार पर आपनेटीम भेजी। जब तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं आता तब तक यहां से कोई नहीं जाएगा। हालांकि लगभग तीन घंटे बाद टीम बिना मीटर लगाए लौट गई। हड़ताल खुलवाओ मीटर बाद में लगाना पार्षद सुमित शर्मा ने विघुत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए सीधे तौर पर कहा कि आपसे हफ्ते भर से चल रही विघुत कर्मियों की हड़ताल तो समाप्त कराई नहीं जा रही है, बिजलीघरों पर स्टाफ पूरा नहीं रहे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके बावजूद भी आप स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टीम भेज रहे हैं। मैंने इसका पहले भी विरोध किया था और अब भी कर रहा हूं अपने अधिकारी को मौके पर भेजिए उसके बाद ही टीम जाएगी। पार्षद बोले आ रही हैं शिकायत पार्षद सुमित शर्मा से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों के यहां पर मीटर लगे हैं उनकी शिकायत आ रही है कि उनका बिल 3 गुना से भी अधिक आ रहा है। इसलिए हमने मना की थी, इसके बाद भी टीम यहां पहुंची जिसे स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया। इन लोगों का प्रतिनिधि होने के आधार पर मैं भी वहां पहुंचा और मैं उनका सहयोग किया स्मार्ट मीटर की शिकायत जब तक दूर नहीं होगी तब तक मीटर नहीं लगने देंगे। वार्ड नंबर 58 के सुमित शर्मा भारतीय जनता पार्टी के ही पार्षद हैं उन्होंने टीम को बंधक बनाने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर फटकार भी लगाई। इसके साथ ही सीधे तौर पर विघुत कर्मियों की हड़ताल से लेकर सेंट्रल मार्केट के मुद्दे तक को उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हालांकि बाद में पार्षद सुमित शर्मा द्वारा टीम को छोड़ दिया गया और विघुत विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही लौट गई। मुझे भेजते हैं रसीद भाजपा पार्षद सुमित शर्मा ने बताया कि मेरे क्षेत्र के लोग मुझे बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर लगातार फोन करते हैं मेरे पास ऐसे भी लोग हैं जिनका एक हफ्ते में ही 1200 से अधिक का बिल गया है इसके साथ ही हमारे क्षेत्र के एक व्यक्ति जो एक दुकान चलाते थे और उनका बिल पहले 400 तक आता था अब वह1200 तक आ रहा है। इसी कारण हमने टीम का विरोध किया और वापस भेज दिया। अधिकारियों से करूंगा शिकायत पार्षद सुमित शर्मा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में लगातार मेरे क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है। जबकि सरकार का कोई भी ऐसा आदेश नहीं है, जिसमें स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य है इसके बावजूद भी टीम जबरन साइन करा कर उनके मीटर बदल रही है। इसकी शिकायत में अपने महापौर और विघुत विभाग के उच्च अधिकारियों से करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन फंसी:6 घंटे लटका रहा, गाजियाबाद में शटर काटकर बाहर निकाला
    Next Article
    लखनऊ में सेना के युद्ध स्मारक पर लेजर-लाइट शो:रक्षामंत्री राजनाथ ने उद्घाटन किया, जल्द पब्लिक के लिए शो के आयोजन होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment