Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंझनपुर पुलिस ने चार अपहृत महिलाओं को बरामद किया:मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में मंझनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार अपहृत महिलाओं को सकुशल बरामद किया है। एएसपी कौशांबी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर गठित टीम ने प्रभावी और त्वरित कार्रवाई की। मंझनपुर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न मुकदमों में इन चारों अपहृत महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया। सभी अपहृत महिलाओं को विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद नियमानुसार उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विपक्ष पर निशाना:कहा- गमछा पहनने से नहीं बदलती राजनीति, वोटर अब जागरूक
    Next Article
    भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में भीख मांगी:खुर्जा तहसील अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लंबित मामलों के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment