Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में CM बोले- माफिया की जगह मिट्‌टी में:कहा- महापुरुषों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, पाकिस्तान को तो भूखों ही मरना है

    8 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में कहा कि- माफिया की जगह सिर्फ मिट्‌टी में होगी, बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वाले खाने को मोहताज हो रहे हैं। उसे तो भूखों ही मरना है। उन्होंने कहा कि पहले पुष्पवर्षा के समय बैरियर लगाए जाते थे, हमने कहा नहीं रोक नहीं यहां तो फूल बरसेंगे। भारत में मोदी जी की नीतियों के कारण पेट्रोलियम की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अगर सब कुछ शांति से मिल रहा है तो अशांति फैलाने का काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से जाति में नहीं बंटने की अपील की। कहा कि- कुछ चीजों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। सेना और महापुरुष सिर्फ देश के होते हैं उनकी कोई जाति नहीं होती है। इसके साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले को बड़ा तोहफा दिया। जल्द ही नगर निगम बनाया जाएगा। सीएम के भाषण की प्रमुख बातें… गल्फ कंट्री में पेट्रोलियम के दाम 4 गुना सीएम ने अमेरिका-ईरान युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गल्फ कंट्री में पेट्रोलियम के दाम 4 गुना बढ़ गए हैं। पाकिस्तान वाले खाने को मोहताज हो रहे हैं। खैर उसे तो भूखों ही मरना है। लेकिन, मोदी जी की नीतियों के कारण भारत में पेट्रोलियम के दाम भी नियंत्रित है और सेफ तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हर दिन 1 से डेढ़ हजार करोड़ अतिरिक्त दिए जा रहे हैं, तब यह व्यवस्था लागू हो पा रही है। तब हम इस सुखद अनुभूति कर पा रहे हैं, तब हम सुरक्षा का अहसास कर पा रहे हैं। जैसी सुखद अनुभूति हम कर रहे हैं वैसी कोई पाकिस्तान में कर पाएगा क्या। ईरान, कतर और अन्य मुस्लिम देशों में कोई कर पाएगा क्या। पीएम के नेतृत्व में हम सब सुरक्षित हैं। 145 करोड़ भारतीय सुरक्षित हैं। सुरक्षा के बीच अशांति फैलाने की कोशिश उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा का अहसास होता है कुछ लोग धैर्य खोने लगते हैं। किसी भी परिस्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए। अगर अनुकूल वातावरण हो तब अनुशासन नहीं तोड़ना चाहिए। उप्र में डबल इंजन की सरकार बेटी-व्यापारी की सुरक्षा दे रही है, रोजगार की गारंटी दे रही है, किसान को खुशहाली दे रही है। जब यह सब हो रहा है तो कुछ लोग इस शांति को रोकने और अशांति पैदा करने की षडयंत्र कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना काल में आपने देखा होगा, हमारी सरकार ने कर्मिकों के लिए गाड़ी दी, सभी फ्री सुविधा दी और घरों तक पहुंचाया। यह वही राज्य है 2017 से पहले उद्योग नहीं लगता था, तालाबंदी होती थी। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं था, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, गाजियाबाद, मुरादाबाद सभी जगह यही स्थिति थी। श्रमिकों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है, उद्यमी को सुरक्षा देगी, श्रमिकों को संरक्षण देगी। कॉपोरेशन के माध्यम से, सफाई कर्मी हो, आउटसोर्स कर्मी हो सभी को न्यूनतम वेतन की गारंटी होगी। इसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा। अगले कदम में हर औद्योगित संस्थान को इसमें जोड़ा जाएगा, सिर्फ सरकारी तक सीमित नहीं होगा। धीरे-धीरे करके बीमा कंपनियों से बात हो रही है, जिससे हर श्रमिक को स्वास्थ्य की सुविधा मिल सके। पहले भाई-भतीजावाद था, अब भर्ती हो रही पहले की सरकार में भर्ती नहीं हो रही थी क्यूंकि उन्हें भाई-भतीजावाद करना था। सरकार बनने पर हमने पूछा भर्ती क्यूं नहीं हो रही तो जवाब मिला कोर्ट से रोक लगी है। हमने कहा रोक लगी है तो देखो क्यूं लगी है। इसके बाद पुलिसभर्ती शुरू हुई। 2017 में 3 हजार की ट्रेनिंग की व्यवस्था थी, हमने पिछले साल 60 हजार युवाओं की ट्रेनिंग कराई है। इसमें सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर और बागपत के युवा हैं। अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया सीएम ने महाराज सुखदेव और शुकतीर्थ को नमन किया। चौधरी चरण सिंह को याद किया। माता अहिल्याबाई होलकर के योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है। पिछले साल पीएम की प्रेरणा से लोकमाता की 350वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई थी। 14 श्रमजीवी महिला छात्रावास लोकमाता की स्मृति में बनाए जा रहे हैं। काशी से रामेश्वरम तक, सोमनाथ से जगन्नाथ तक हमले हो रहे थे। मुगल आक्रांताओं के आक्रमण के बीच लोकमाता भारत की विरासत बचाने में लगी थीं। वह मालवा की शासिका थीं, लेकिन पूरे देश में भारत की विरासत बचाने में लगी थीं। औरंगजेब ने काशी का मंदिर तोड़ा और लोकमाता ने उसे बनाया था। कौन ऐसा भारतीय होगा जो उन्हें नमन न करे। महापुरुषों को जाति के दायरे में मत बाढ़िए। देश इसीलिए गुलाम हुआ था, जब हमने जातीय दायरे में लोगों को बांधा था। मुजफ्फरनगर से जो लोग शहीद हुए वो देश के लिए शहीद हुए, अपने घर के लिए नहीं। महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती महाराणा प्रताप, गुरुगोविंद सिंह, लक्ष्मी बाई, भगत सिंह देश के लिए लड़े थे। चौधरी चरण सिंह ने किसान, गांव, श्रमिक, युवाओं की बात की। उन्होंने खेत और खलिहान की बात की। जाति की बात नहीं की। उन महापुरुषों के लिए कृतज्ञता हमारा फर्ज है। चौधरी चरण सिंह ग्रैंडफॉदर हैं हमारा दायित्व है उनसे ज्यादा हम चौधरी चरण सिंह का सम्मान करें। इसलिए समाज के हैं, राष्ट्रनायक की जाति नहीं होती वह देश को दिशा देता है। युवा उनसे प्रेरणा लेता है। सैनिक ल़ड़ते समय जाति नहीं देखता, देश देखता है। कोई देश की तरफ देखता है तो जवान उसका काम तमाम कर देता है। सैनिक की कोई जाति नहीं होती है। कुछ मुद्दे हमें छोड़ देने चाहिए। सेना के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश रहेगा तो हम सब रहेंगे। कल बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई जा एगी। रविदास जी, वाल्मीकि जी, गाग्रेय जी महाराज, ज्योतिबा फुले जी महाराज, इन सभी महापुरुषों की मूर्ति जहां भी होगी वहां छत और बाउंड्री बनाने के लिए सराकर ने रुपये जारी किया है। सभी मूर्तियां सुरक्षित की जाएंगी। महापुरुष सबके होते हैं। संविधान ने हमें आगे बढ़ने की प्रेरणआ दी है। उन्होंने ये किसी एक जाति के लिए नहीं दी। यह पूरे देश के लिए दिया था। बोले- जयंत चौधरी के विजन में आगे बढ़ रहे अच्छा लगता है जब नौजवान के चेहरे पर विश्वास झलकता है। अच्छा लगता है जब हमारी माता- बेटी और बहन सुरक्षित होती है। इसी विश्वास के दम पर नए भारत के निर्माण के लिए पीएम आगे बढ़े हैं। जयंत चौधरी के नए विजन के साथ सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। उन्होनें जयंत चौधरी का आभार जताया। किसानों की मांग पर बिजली फ्री की मुजफ्फनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी है। यहां के गुड़ की मिठास आगे जानी चाहिए। यहां का गुड़ कोई देख ले तो उसके मुंह से लार टपकने लग जाएगा। किसानों ने मांग की प्राइवेट ट्यूबवेल को बिजली फ्री दीजिए। 16 लाख ट्यूबवेल को हमने फ्री बिजली दी, जिससे हमारा किसान खुशहाल हो। सभी ने विरोध किया, लेकिन हमने कहा किसान खुश तो देख खुश। अगर फसल खराब होगी, बीमा के अलावा आपदा राहत से अतिरिक्त सहायता मिलेगी। किसान की मेहनत को आखिरी समय में नुकसान हुआ है, उसमें सरकार आपके साथ खड़ी है। आप मेहनत करिए, हर श्रमिक को हम सम्मान देंगे। बोले- अब आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने का टाइम उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने का समय आ गया है। इसमें किसी का हक नहीं जाएगा, कपिल देव जी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पुरुष की सीट उसी की रहेगी। महिलाओं के लिए नई सीट बनेगी। महिलाओं की जहां जीत हुई है, वहां उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई के प्रति अच्छा प्रयास किया है। समाज जब मिलकर आगे बढ़ता है तो कोई आपकी राह में बाधक नहीं बन सकता है। कहा- हम जब भी बंटे, तब कटे हैं हमने निवेश के लिए सुरक्षित माहौल बनाया है। जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है, बड़े-बड़े निवेश हो रहे हैं। फिल्म सिटी बन रही है। यह भी नौजवानों के लिए एक नया अवसर है। लाखों नौजवानों को नौकरी की गारंटी मिल रही है तो हमें जाति में नहीं बंटना है, हम जब भी बंटे थे, तब-तब कटे थे। आज प्रदेश दंगा मुक्त है आज दंगा- फसाद, उपद्रव से मुक्त प्रदेश है, दंगा-कर्फ्यू उपद्रव से देश मुक्त है। आज उपद्रव नहीं उत्सव से हमारी पहचान है। आज उत्सव से कांवड़ यात्रा निकल रही है। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से श्रद्धालु आकर कांवड़ यात्रा में आकर सहभागी बन रहा है। पहले बैरियर लगाकर पुष्पवर्षा रोकते थे पहले पुष्पवर्षा नहीं होने देते थे, बैरियर लगाकर रोकते थे। हमने कहा नहीं रोक नहीं होगी, अब पुष्पवर्षा होगी। मुझे बताना पड़ा कि शिवचौक यही है। विकास और विरासत की इस यात्रा को एनडीए आगे बढ़ाएगा। हर नौजवान के हाथ को काम मिलेगा, किसानों को पानी मिलेगा, बहन बेटी को सुरक्षा मिलेगी ये हमारी गारंटी है। बेटियां वर्दी पहनकर निकलती हैं, तो शोहदे कांपते हैं अभी जब मैं नियुक्ति पत्र बांट रहा था, तो बेटियों के चेहरे पर ज्यादा चमक थी। बेटे तो अभी सोच रहे थे कि पिता की कमाई पर खाएंगे। बेटियां हमेंशा अच्छा सोचती हैं। इसीलिए हमने कहा कि पुलिसभर्ती में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ा दो। 2017 से पहले कुल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, आज 44 हजार हैं। ये 44 हजार बेटियां वर्दी पहनकर निकलती हैं तो अच्छे-अच्छे शोहदों को सोचना पड़ता है। माफिया की जगह सिर्फ मिट्‌टी में होगी, बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है। महापुरुषों को नमन करते हुए जय श्री राम के नारे के साथ भाषण को समाप्त किया। जिला का नाम बदलने की मांग की गई सीएम आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंचे। मंच पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीएम उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंच से सीएम से मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग की। सीएम ने मंच से युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले के जरिए 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जयंत चौधरी ने मंच से सीएम का आभार जताया। उन्होंने 400 पार की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आज सभी को सरकारी नौकरी में समान अवसर मिल रहे हैं। 2014 में 150 स्टार्टअप नहीं थे, अब 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल प्लेटफार्म की शुरुआत आज मुजफ्फरनगर से होने जा रही है। इसके बाद CM ने 951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने मंच से कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं दी गई और उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद जैसे ही नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम की अधिकृत सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, इसलिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं सीएम के पहुंचने से पहले मुजफ्फरनगर में नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। चंद्रा मार्केट और मीनाक्षी चौक पर सभी नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ऊंची इमारतों पर भी कड़ा पहरा है, जबकि पूरे रूट की ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में करीब 30 हजार के करीब लोग पहुंचे। इस दौरान सीएम के साथ जयंत चौधरी, कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान के अलावा प्रमुख सचिव डॉ हरिओम भी मौजूद रहे। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें………. मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा यूपी में 10 अप्रैल को जारी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ वोटरों के नाम कट गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद इन सीटों पर 16 हजार से 1.18 लाख तक वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में ये सीटें डेंजर जोन में आ गई हैं। पढ़िए खास रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शराब दुकान हटाने की मांग:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    छात्रों ने बनाई 150 फीट लंबी अंबेडकर रंगोली:चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती पर दिखा अद्भुत प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment