Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में शराब दुकान हटाने की मांग:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया के जापलिनगंज, बेदुआ, यारपुर, कृष्णा नगर और निहोरा के निवासियों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोहल्लों से शहर बाजार जाने का एकमात्र रास्ता बेदुआ बंधा मार्ग है। इसी मुख्य मार्ग और उसके आसपास देशी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकानें स्थित हैं। इन दुकानों पर दिन-रात शराबियों की भीड़ लगी रहती है। इन शराबियों द्वारा रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी की जाती है। वे सभ्य पुरुषों और लड़कों के साथ भी बेवजह उलझते रहते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि वे कई वर्षों से इन दुकानों को मुख्य मार्ग से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 40 सालों में इन मोहल्लों में शराब पीने से लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश युवा थे। ग्रामीणों ने पहले भी जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे धरना प्रदर्शन और उसके बाद अनशन करने को बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन:बुलंदशहर में मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, आंदोलन करने की चेतावनी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में CM बोले- माफिया की जगह मिट्‌टी में:कहा- महापुरुषों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, पाकिस्तान को तो भूखों ही मरना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment