Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:SSP ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा के तीन लेयर इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की तैयारी की है। इसी क्रम में, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार रात नुमाइश कैंप से अहिल्याबाई चौक तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, भारी पुलिस बल और ब्लैक कमांडो भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। जहां भी कोई कमी पाई गई, अधीनस्थ अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर में तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। एसएसपी ने नुमाइश ग्राउंड में पुलिस बल को ब्रीफिंग भी दी। स्थानीय पुलिस सहित लगभग 1500 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है। शहर की तस्वीर भी इन तैयारियों के बीच बदली हुई नजर आ रही है। शिव चौक को तिरंगे रंगों से सजाया गया है, और विभिन्न स्थानों पर स्वागत होर्डिंग्स लगाए गए हैं। अहिल्याबाई चौक स्थित मूर्ति स्थल का भी विशेष निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मंदिर से चांदी के 7 मुकुट चोरी, निकाह में लेग पीस के लिए कुर्सियां चलीं
    Next Article
    वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी:हाथरस में देर रात हुई वारदात, बाजू में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment