Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH पर रील बनाने में गई युवती की जान:गाजियाबाद में बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हुए करा रही थी वीडियो शूट, दोस्त गंभीर

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर एक युवती को अपने दोस्त के साथ रील बनाना मंगा पड़ गया। डिवाइडर से बाइक टकराकर युवती की जान चली गई। वहीं युवती को दोस्त गंभीर रूप से घायल है। युवती की हाईवे पर बाइक चलाकर रील बनाते हुए वीडियो भी सामने आई है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की मौत हो गई। वहीं युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बिना हेलमेट के बाइक चला रही थी युवती ACP वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना रविवार तड़के की है। एनएच 9 पर IMS कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची तो इकबाल कॉलोनी पसौंडा साहिबाबाद निवासी इकरा (19 साल) और हाशिम (20 साल) घायल मिले। युवती के सिर पर गंभीर चोट थी, चेहरे पर भी चोट लगी थी। जबकि हाशिम के पैर और कमर और कंधे पर चोट लगी थी। जिसके बाद पुलिस दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती के बाइक चलाने की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें इकरा बाइक चला रही थी, जबकि हाशिम पीछे बैठा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं दूसरे बाइक सवार दोस्त ने तो यह वीडियो नहीं बनाई। घायल हाशिम की हालत भी नाजुक बनी हुई है। युवक वेल्डिंग का काम करता था। हाईवे पर बाइक भी तेज पुलिस की जांच में आया है कि बाइक 70 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चला रही थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, यह एनएच है, यही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस को जोड़ता है। जबकि एक्सप्रेस वे पर 2 पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यातायात नियमों को ताक पर रखा जा रहा है, पूर्व में भी यहां की रील और स्टंट सामने आते रहे हैं। डिवाइडर से बाइक टकराने पर यह हादसा हुआ है। जिसमें युवती की मौत हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसपोर्टर की मौत:कार का पुराना मालिक भी शक के घेरे में, पुलिस की जांच में जुड़ रही हैं कड़ियां
    Next Article
    अलीगढ़ में भाजपा विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र:कहा- स्मार्ट मीटर पर जनता का आक्रोश बढ़ रहा, चुनाव में नुकसान हो सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment