Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिल्लूपार में जीत-हार की मार्जिन से अधिक मतदाता बढ़े:यहां सबसे अधिक वोट कटे थे; क्या 2027 में प्रभाव नजर आएगा?

    2 hours ago

    2

    0

    विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो चुका है। गोरखपुर में लगभग 6 लाख 45 हजार मतदाताओं के नाम कटे हैं जबकि लगभग 2 लाख 24 हजार मतदाता शुद्ध रूप से बढ़े हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा को छोड़ दें तो शेष 8 क्षेत्रों में जीत-हार की मार्जिन से डेढ़ से दो गुने वोट कट गए हैं। यदि बढ़े वोटों पर गौर करें तो हर जगह मार्जिन से कम वोट ही बढ़े हैं लेकिन चिल्लूपार विधानसभा सीट पर जीत के अंतर से अधिक वोट बढ़े हैं। चिल्लूपार विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के राजेश त्रिपाठी विधायक हैं। 2007 में उन्होंने यहां से पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को शिकस्त देकर पहली बार जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ वह पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गए और बसपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। जीत का सिलसिला 2012 में भी जारी रहा। बसपा के टिकट पर उन्होंने फिर पं. हरिशंकर तिवारी को शिकस्त दी थी। 2017 में वह भाजपा में आए और इस बार उनके सामने पं. हरिशंकर तिवारी के छोटे पुत्र विनय शंकर तिवारी थे। विनय शंकर ने जीत दर्ज करने के साथ ही इस सीट पर अपने परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा को दोबारा स्थापित करने में सफलता पायी। लेकिन 2022 में राजेश त्रिपाठी ने फिर जीत दर्ज कर ली। लेकिन इस चुनाव में चिल्लूपार ही ऐसी सीट रही, जहां जीत-हार का मार्जिन जिले में सबसे कम था। 21 हजार 645 वोट से जीत हुई थी और यहां 26 हजार से अधिक वोट बढ़े हैं। चिल्लूपार ऐसी सीट है, जहां सबसे ज्यादे वोट कटे भी हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में वहां स्थितियां बदली नजर आ सकती हैं। जीत का मार्जिन सबसे कम रहने और लगभग 87 हजार वोट कटने से यह माना जा रहा है कि इसका प्रभाव चुनाव पर पड़ सकता है। वरिष्ठ पत्रकार पीएन राय कहते हैं जहां तक वोट बढ़ने की बात है तो ये ऐसे मतदाता होते हैं, जो हर हाल में बूथों तक जाते हैं। 2027 के चुनाव में जीत-हार में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने जा रही है। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में जीत का मार्जिन चिल्लूपार के बाद सबसे कम था। यहां 24 हजार 70 वोट से जीत हुई थी। जबकि 23 हजार 810 वोट बढ़े हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भी 70 हजार से अधिक वोट कटे हैं। इसलिए यहां भी भाजपा ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। अब जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में क्या है स्थिति कैंपियरगंज विजेता (फतेहबहादुर सिंह, भाजपा) - 122032 उपविजेता (काजल निषाद, सपा) - 79376 मार्जिन - 42656 कटे वोट - 68242 2022 में मतदान प्रतिशत : 58.52 बढ़े मतदाता : 22260 पिपराइच विजेता (महेंद्रपाल सिंह, भाजपा) - 141780 उपविजेता (अमरेंद्र निषाद, सपा) - 76423 मार्जिन - 65357 कटे वोट - 62175 मतदान प्रतिशत : 63.61 बढ़े मतदाता : 26756 गोरखपुर शहर विजेता (योगी आदित्यनाथ, भाजपा) - 165499 उपविजेता ( सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला, सपा) - 62109 मार्जिन - 103390 कटे वोट - 62152 मतदान प्रतिशत : 53.85 बढ़े मतदाता : 29058 गोरखपुर ग्रामीण विजेता (बिपिन सिंह, भाजपा) - 126376 उपविजेता (विजय बहादुर यादव, सपा) - 102306 मार्जिन - 24070 कटे वोट - 70763 मतदान प्रतिशत : 60.86 बढ़े मतदाता : 23810 सहजनवा विजेता (प्रदीप शुक्ला,भाजपा) - 105981 उपविजेता (यशपाल सिंह रावत, सपा) - 62575 मार्जिन - 43406 कटे वोट - 61130 मतदान प्रतिशत : 59.13 बढ़े मतदाता : 20904 खजनी विजेता (श्रीराम चौहान, भाजपा) - 90210 उपविजेता (रूपावती बेलदार,सपा) - 53109 मार्जिन - 37101 कटे वोट - 83014 मतदान प्रतिशत : 52.34 बढ़े मतदाता : 25612 चौरी चौरा विजेता (सरवन कुमार निषाद,भाजपा) - 91958 उपविजेता (बृजेश चंद्र लाल, सपा) - 50831 मार्जिन - 41127 कटे वोट - 67355 मतदान प्रतिशत : 58.15 बढे मतदाता : 25071 बांसगांव विजेता (डा. विमलेश पासवान,भाजपा) - 87224 उपविजेता (डा. संजय कुमार, सपा) - 54915 मार्जिन - 32309 कटे वोट - 83062 मतदान प्रतिशत : 49.53 बढ़े मतदाता : 24987 चिल्लूपार विजेता (राजेश त्रिपाठी,भाजपा) - 96777 उपविजेता (विनय शंकर तिवारी, सपा) - 75132 मार्जिन - 21645 कटे वोट - 87732 मतदान प्रतिशत : 53.13 बढ़े मतदाता : 26075
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में GST घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार:फर्जी बिल बनाकर हड़पता था ITC, 78 फर्जी इनवाइस और 16 सिम कार्ड मिले
    Next Article
    गोंडा में बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई से बवाल:आंदोलन की चेतावनी; रंजीत तिवारी की मौत के बाद 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई से नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment