Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्टर की मौत:कार का पुराना मालिक भी शक के घेरे में, पुलिस की जांच में जुड़ रही हैं कड़ियां

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि हादसे के बाद कार को कई चालकों ने थोड़ी-थोड़ी दूरी तक चलाया और फिर एक सुरक्षित स्थान पर ठिकाने लगाया गया। पुलिस के अनुसार, कार का पुराना मालिक भी शक के घेरे में आए लोगों के संपर्क में निकल रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर एक और युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। गौरतलब है कि असगर अली का शव 4 अप्रैल को मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में मिला था। परिजन ने एक जीएसटी महिला अधिकारी, उसके पति, पूर्व चालक और दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, असगर अली ने चार माह पूर्व जीएसटी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की थी। अधिकारी ने भी असगर पर चौथ मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला लोकायुक्त तक पहुंच गया था। परिजन का आरोप है कि खुद को फंसता देख जीएसटी अधिकारी और उसका पति लगातार धमकियां दे रहे थे। एक रिश्तेदार और उसके गुर्गे से धमकियां दिलाने के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करवाकर बदनाम किया जा रहा था। असगर ने घटना के दो दिन पहले ही प्रेस कांफ्रेंस कर जान का खतरा बताया था। पुराने मालिक से मिला कनेक्शन पुलिस को पता चला है कि कार पहले दिल्ली के व्यक्ति के नाम थी और बाद में उसे जालौन के व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया गया। दिल्ली वाले पुराने कार मालिक का शक के घेरे में आए लोगों से कनेक्शन पुलिस को मिल गया है। पुलिस अब जालौन निवासी कार स्वामी का कनेक्शन खंगाल रही है। उसके पकड़ में नहीं आने से पुलिस खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि जीएसटी कार्यालय में वसूली के लिए प्राइवेट लोगों को शामिल किया जाता है। प्राइवेट व्यक्ति ट्रांसपोर्टर्स के संपर्क में रहकर ठेका लेते थे। जो रुपये दे देता था, उसके वाहन आराम से निकलते हैं। शुरू हुआ दबिश का दौर असगर अली की मौत के दो दिन बाद तहरीर दी गई। प्राथमिकी में अपना नाम शक के घेरे में देखने के बाद सभी भूमिगत हो गए। अपने मोबाइलों को बंद कर दिया। संभावित ठिकानों पर भी नहीं हैं। इससे पुलिस का शक बढ़ गया है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास में लग गई है। शनिवार को एक व्यक्ति के ताजगंज क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कड़क धूप से बढ़ी गर्मी:तापमान 40 डिग्री के करीब, प्रदेश में 2 दिनों में सबसे गर्म रहा शहर
    Next Article
    NH पर रील बनाने में गई युवती की जान:गाजियाबाद में बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हुए करा रही थी वीडियो शूट, दोस्त गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment