Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कड़क धूप से बढ़ी गर्मी:तापमान 40 डिग्री के करीब, प्रदेश में 2 दिनों में सबसे गर्म रहा शहर

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रविवार से ही गर्मी का असर तेज हो गया है। रविवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सोमवार को भी सुबह से ही कड़क धूप निकलने के कारण गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार सबसे गर्म जिलो में प्रयागराज जिला रहा जहां सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। सुबह के समय से ही तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर निकलने वाले राहगीर धूप से बचने के लिए छांव और अन्य उपायों का सहारा लेते नजर आए। तापमान में बढ़ोतरी जारी मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कुछ कम नजर आई। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। धूप से बचाव के आसान और जरूरी उपाय
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूनम हत्याकांड; पिता ने दर्ज कराई FIR:बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित करता था परिवार, देवर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की थी हत्या
    Next Article
    ट्रांसपोर्टर की मौत:कार का पुराना मालिक भी शक के घेरे में, पुलिस की जांच में जुड़ रही हैं कड़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment