Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में फर्जी बीएसए बनकर ठगी, दो गिरफ्तार:बरेली के रहने वाले आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ पुलिस ने फर्जी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनकर सरकारी शिक्षकों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। घोसी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी रोली कनौजिया ने 21 मार्च 2026 को एक तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी 2026 को उनकी मां, जो दोहरीघाट क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रियाव में सहायक अध्यापिका हैं, को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकाया। आरोपी ने कहा कि लखनऊ में कैंसर पीड़ित शिक्षक की नियुक्ति होनी है और यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो उनका तबादला लखनऊ कर दिया जाएगा। डर के कारण पीड़िता ने बताए गए स्कैनर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। इस संबंध में घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल और साइबर सेल के उपनिरीक्षक राजेश्वर पाण्डेय की टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की। इनकी पहचान नरेंद्र पाल (निवासी रहपुरा जागीर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली) और सौरभ पाल (निवासी सीवीगंज टेवुलिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे जनपद बरेली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाते थे। वे खुद को अधिकारी बताकर उन्हें डराते और पैसे वसूलते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM के कार्यक्रम में RLD विधायक की 'नो एंट्री':गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया, सूची में नाम नहीं होने से नहीं मिला प्रवेश
    Next Article
    हरदोई में सीप तस्कर पकड़े, पुलिस पर छोड़ने का आरोप:लोनार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment