Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में स्वयं सहायता समूह की बैठक:योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के ग्राम कैला स्थित सामुदायिक विकास भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर क्षेत्र में उत्साह था, लेकिन जनपद स्तर के कार्यों में व्यस्तता के चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में हल्की निराशा देखी गई। बीडीओ ने की अध्यक्षता, अधिकारियों का स्वागत सीडीओ की अनुपस्थिति में खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य और अन्य अधिकारियों का तिलक लगाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। स्वयं सहायता समूह बना सशक्तिकरण का माध्यम खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुका है। इनसे जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। लखपति दीदी योजना पर विशेष जोर उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे महिलाएं अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। योजनाओं और बैंकिंग प्रक्रिया की दी जानकारी बैठक में महिलाओं को एनआरएलएम के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें स्वरोजगार, लघु उद्योग स्थापना, बचत एवं ऋण सुविधा, बैंक लिंकिंग, डिजिटल लेन-देन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीजा ने बोलेरो से 2-सालों सहित 3 को कुचलकर मारा:फतेहपुर में नाबालिग साली को भगाकर ले गया है; पुलिस समझौता के लिए बुलाई थी
    Next Article
    गोरखपुर के पूर्व पार्षद से 8.50 लाख की ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग से डबल फायदा पाने के चक्कर में गंवा दी रकम, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment