Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी:हाथरस में देर रात हुई वारदात, बाजू में लगी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद कस्बे में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी। गोली वकील की बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। प्रकाश नगर निवासी वकील सचिन सिसोदिया (पुत्र ओम प्रकाश सिसोदिया) अपने पैतृक गांव रसगवां से बाइक पर सादाबाद लौट रहे थे। रसगवां और आरती गांव के बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सचिन की बाजू में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने घायल सचिन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली बाजू में लगी है, लेकिन अधिक रक्तस्राव और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:SSP ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा के तीन लेयर इंतजाम
    Next Article
    रेलवे स्टेशन पर नाबालिगों संग युवक आपत्तिजनक हालत मिला:प्रतापगढ़ पुलिस की लापरवाही से 3 घंटे तक अटका रहा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment