Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड- दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार:पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर दबोचा, चुनावी रंजिश में मारी थी गोली

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर जिले में 11 अप्रैल को हुए अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी हैं, जिसका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की भोर लगभग 4 बजे एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके के पास चंद्रदीपा के निकट मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी इंद्रासन बिंद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 5 तस्वीरें देखिए… जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाते हुए उसे काबू में किया, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया कि इस हत्याकांड में शामिल दोनों बदमाशों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद भागते समय मोटरसाइकिल स्टार्ट करने में दिक्कत आने पर इंद्रासन बिंद ने करीब 19 बार किक मारकर वाहन स्टार्ट करने का प्रयास किया था। राजेंद्र सोनकर ने गाड़ी स्टार्ट की और साथी के साथ फरार हो गया था। इससे पहले, पुलिस मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को भी घटना के दिन ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है। उस मुठभेड़ में राजेंद्र सोनकर के भी पैरों में गोली लगी थी। इस कार्रवाई में कटरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह और नटवा चौकी प्रभारी कृष्णकांत तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से मामले के खुलासे में और मदद मिलेगी तथा शेष कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज सहारनपुर आएंगे:सर्किट हाउस में रुकेंगे,पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेंगे
    Next Article
    मुरादाबाद के दरोगा की बरेली में मौत:बरेली स्टेशन पर अचानक सीने में उठा तेज दर्द, सरकारी कार्य के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment