Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस में शोक:देवरिया कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने किया याद

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने मोहसिना किदवई को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा राजनीतिक जीवन देश सेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि उनके निधन से कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर शोकसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण राय, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, सत्यप्रकाश मणि, सुभाष राय, कर्नल प्रमोद शर्मा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जिला महासचिव मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, शिव शंकर सिंह, विजय शंकर मिश्रा, जिला सचिव विनोद दुबे, उत्तेज मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, सुहेल अंसारी, संदीप पांडेय और अभय शुक्ला शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश तथा संगठन के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेली सेना ने चित्रकूट पुलघाट पर चलाया सफाई अभियान:चित्रकूट में लोगों से नदी में कचरा न डालने की अपील, DM से मरम्मत का अनुरोध
    Next Article
    अयोध्या डीएम ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं:बोले- जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment