Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या डीएम ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं:बोले- जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम उपस्थित रहे, जिन्हें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस में शोक:देवरिया कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने किया याद
    Next Article
    महापौर आवास के सामने से पार्षद की स्कार्पियों उठाई:सिविल लाइन के सरकारी आवास पर बैठक चल रही थी, पुलिस ले गई गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment