Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सभासद के परिवार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार:तालाब पर कब्जे की शिकायत के बाद मारपीट, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

    6 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करना एक महिला सभासद और उनके परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद हुए विवाद में सभासद सुनीता पाल और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस की शुरुआती निष्क्रियता के बाद दो दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 चक धरहरा का है। सभासद सुनीता पाल ने करीब एक सप्ताह पहले तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने की शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से की थी। उनका कहना था कि पूरे वार्ड की नालियों का पानी इसी तालाब में जाता है और कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा कर रहे थे। शिकायत के बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज विपक्षी पक्ष के लोगों ने सभासद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर 9 जून को महिला सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य सभासदों ने मिल एरिया थाने का घेराव किया। इसके बाद 10 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया गया। लगातार विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि कुमार के निर्देश पर मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम क्षेत्राधिकारी अरुण नौवहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों राजकुमार, कुंदन सिंह और संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और शेष आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:ब्वॉयज हॉस्टल में JNM छात्रा की लाश मिली, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर फिर से सुनवाई होगी
    Next Article
    संभल में बारिश से मौसम बदला, पारा चार डिग्री लुढ़का:तीन मिलीमीटर बारिश हुई, ठंडी हवाएं चली, उमस भरी गर्मी से राहत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment