Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:ब्वॉयज हॉस्टल में JNM छात्रा की लाश मिली, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर फिर से सुनवाई होगी

    8 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…भगवान राम को कथित तौर पर काल्पनिक कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर फिर से कोर्ट में सुनवाई होगी। MP-MLA की सीनियर कोर्ट ने लोअर कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। वाराणसी के ब्वॉयज हॉस्टल के बाहर सीढ़ियों पर JNM छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अल्ट्रासाउंड सेंटर की सीढ़ियों के नीचे मिला। युवती के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और उसके पास कुछ दवाएं थीं। ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए… 01- 'राम को काल्पनिक' कहने पर राहुल के खिलाफ दोबारा सुनवाई: वाराणसी कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रद्द किया भगवान राम को कथित तौर पर काल्पनिक कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर फिर से वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। MP-MLA की सीनियर कोर्ट ने बुधवार को लोअर कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। एडिशनल डिस्ट्रिक जज (ADJ) यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने केस को वापस लोअर कोर्ट भेजते हुए नए सिरे से सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। राहुल गांधी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान राम को काल्पनिक कहने का आरोप है। पिछले साल 12 मई को एडवोकेट हरिशंकर पांडेय ने याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें 02- वाराणसी के ब्वॉयज हॉस्टल में JNM छात्रा की मौत: सीढ़ियों पर मिला शव, प्राइवेट पार्ट के खून से भीगे कपड़े; पिता चंदौली में सिपाही वाराणसी में बुधवार को JNM (नर्सिंग) छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव के बॉयज हॉस्टल के बाहर सीढ़ियों पर मिला। युवती के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और उसके पास कुछ दवाएं थीं। सारनाथ स्थित अपार्टमेंट में काम करके उतर रहे इलेक्ट्रीशियन को सीढ़ियों के नीचे छात्रा का शव दिखा तो वह चीखने लगा। आनन फानन में गार्ड और आसपास के लोगों को बुलाया। कैंपस में हड़कंप मच गया।पूरी खबर पढ़ें 03- पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार के ज्यादा अभ्यर्थी: वाराणसी में कहा- वहां नौकरी नहीं मिली तो यूपी आया, 50 केंद्रों पर आज अंतिम दिन परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक परीक्षा आयोजित हो रही है। वाराणसी के 50 केंद्रों पर आज बुधवार को अंतिम दिन परीक्षा है। यहां परीक्षा केंद्रों पर जो अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं, उनमें यूपी से कहीं ज्यादा बिहार के अभ्यर्थी देखे जा रहे हैं। यही कारण है कि वाराणसी जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। बिहार वाली ट्रेनें हाउसफुल चल रही है। पिछले दिनों से यही स्थिति हो रही है।पूरी खबर पढ़ें 04- पत्नी की हत्या कर शव दफनाने वाले को उम्रकैद: 5 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने 70 हजार का जुर्माना लगाया; शव पर डाला था नमक वाराणसी के लोहता थानाक्षेत्र के भिटारी गांव में 28 दिसंबर की सुबह राजेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी आशा देवी की हत्या कर शव घर के आंगन में ही दफना दिया था। हत्या संपत्ति विवाद में की गई थी। इस मामले में राजेंद्रप्रसाद के बेटे ने ही तहरीर देकर पिता पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन दिन बाद हत्या के बाद फरार राजेंद्र को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इसे हीनियस क्राइम माना और अभियुक्तको उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं शव को दफनाने और सख्सी छुपाने के मामले में तीन साल की अतिरिक्त सजा सुनाई साथ ही 50 और 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 05- वाराणसी प्रदेश का 8वां सबसे गर्म शहर, पारा 42°C: हवा में 37% नमी से उमस, काशी विश्वनाथ मंदिर में मैट बिछाई गई वाराणसी में आज सुबह से ही धूप निकली हुई है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वाराणसी प्रदेश का 8वां सबसे गर्म शहर है। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटे है,वही नमी 37% बनी हुई है जिस उमभरी गर्मी हो रही। मौसम विभाग ने 12 से 14 जून के बीच बारिश का अनुमान लगाया है। विशेषज्ञ प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक यह प्री मानसून बारिश होगी। 14 के बाद दो-तीन दिनों तक गर्मी प्रचंड रूप दिखा सकती है।पूरी खबर पढ़ें 06- मनीष हत्याकांड के 4 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज: हत्या, गैंगेस्टर की धाराओं में केस, 26 अप्रैल को पीटकर मार डाला था वाराणसी के फूलपुर थानाक्षेत्र के घमहापुर में 26 अप्रैल की रात व्यापारी मनीष सिंह की पीटपीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार हुए चार अभियुक्तों ने जमानत के लिए अर्जी डाली थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत में अभियुक्त नागेंद्र राजभर, गोविन्द राजभर, आशीष राजभर और मनीष राजभर ने यह याचिका अपने वकील के माध्यम से डाली थी। जिसका शासकीय अधिवक्ता और वादी अरुण कुमार सिंह के अधिवक्ता ने विरोध किया। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़ें 07- भोजपुरी म्यूजिक में अब AI का होगा प्रयोग: अरविन्द अकेला कल्लू के नए गाने में दिखेंगी झलक, सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के लोकप्रिय गायक-अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर और दुर्गा कुंड मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने नए म्यूजिक चैनल और हाल ही में रिलीज हुए गीतों की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में कल्लू के पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई।पूरी खबर पढ़ें 08- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज आएंगे वाराणसी: PM के रिकार्ड पर विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव में होंगे शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को वाराणसी आएंगे। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने के पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शिरकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव में पंकज चौधरी शाम 6 बजे शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शाम 4 बजे लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बच्चों से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे काशी विश्वनाथ पहुंचेंगे और दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन भी करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 09- BHU में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध: डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टरों ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. मोनीष सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी (RDWS) के बैनर तले बड़ी संख्या में डॉक्टर और मेडिकल छात्र आईएमएस डायरेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।पूरी खबर पढ़ें 10- क्वींस इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल बृजेश सिंह हटाए गए: वाराणसी से अब शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में संबद्ध, लगातार मिल रही थी गोपनीय शिकायतें वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। अब वह शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से संबद्ध कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तमाम गोपनीय शिकायतें निदेशालय व उच्चाधिकारियों तक लगातार पहुंच रही थी। स्कूल में गुटबाजी भी इनके स्तर पर कराई जा रही थी।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में आज क्या, वो जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर एसपी ने ऑनलाइन गोष्ठी में की समीक्षा:लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई और मोहर्रम पर्व की तैयारियों पर दिए निर्देश
    Next Article
    महिला सभासद के परिवार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार:तालाब पर कब्जे की शिकायत के बाद मारपीट, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment