Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से मौसम बदला, पारा चार डिग्री लुढ़का:तीन मिलीमीटर बारिश हुई, ठंडी हवाएं चली, उमस भरी गर्मी से राहत मिली

    7 hours ago

    2

    0

    संभल में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 99 दर्ज किया गया। लगभग 40 मिनट तक हुई बारिश में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण सड़कें कुछ समय के लिए जलमग्न हो गईं, लेकिन पानी जल्द ही उतर गया। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो 20 मिनट बाद तेज हो गई। देर रात से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। सुबह काम पर निकले लोग अचानक हुई बारिश में भीग गए, लेकिन कई लोगों ने इसका लुत्फ भी उठाया। बारिश के साथ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले चार दिनों की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस कम होगा। रात में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी, जिससे यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। जून महीने की शुरुआत में मौसम सुहावना रहा था, लेकिन पिछले चार दिनों से सुबह 8 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। अब इस बारिश से राहत मिली है। हालांकि मानसून की दस्तक 24 जून को अपेक्षित है, लेकिन मौजूदा मौसम को देखते हुए इसके 19 जून तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बारिश से किसानों को भी लाभ पहुंचा है, खासकर मक्का, मेंथा, ईख और चारे की फसलों को। अधिकांश मक्का की कटाई पहले ही हो चुकी है। किसान अब इस मानसून सत्र में धान की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं और अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि वे बिजली की ट्रिपिंग से भी परेशान थे। स्थानीय निवासी प्रियांशु जैन और मनोज कुमार ने बताया कि सुबह की बारिश से कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सभासद के परिवार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार:तालाब पर कब्जे की शिकायत के बाद मारपीट, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में रात को बारिश, गर्मी से राहत:मध्य रात के बाद तेज हवा संग बारिश, सुबह छाए रहे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment