Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आक्रोश सम्मेलन में राज्य मंत्री ने विपक्ष को घेरा:कहा- महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है विपक्षी, उलझाने में लगे हुए हैं

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई नगर के प्रेक्षागृह में विभिन्न महिला संगठनों द्वारा 'जन आक्रोश सम्मेलन' आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और आक्रोश प्रदर्शित किया। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर न होने और इसे विभिन्न बहानों में उलझाने का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर आवाज उठाने और समाज में भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने भी महिला अधिकारों और सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में महिलाओं की भूमिका मजबूत करने को समय की मांग बताया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने प्रेक्षागृह से आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। इस दौरान महिलाओं ने समान अधिकार और सम्मान की अपनी मांग दोहराई। इस सम्मेलन में अलका गुप्ता, शोभना सिंह, प्रियंका सिंह शशि, कुमुदिनी, महिमा श्रीवास्तव, अनुपमा, रीना गुप्ता, किरण अग्रवाल, सोनी, अदिति कुशवाहा, सुमन, चंद्रप्रभा, श्वेता, अनीता गुप्ता, सुमन सिंह, कृति अग्रवाल, निधि और दीपा बिस्वास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी पर कार्रवाई:बहराइच में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीएम के आदेश पर एक्शन
    Next Article
    सपा MLA कानपुर CP से मिले:सांसद के घर प्रदर्शन मामले पर की शिकायत, नसीम बोलीं- महिलाएं ही महिलीओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगी, ये सही नही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment