Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों की मांग:नाला-सड़क के लिए ग्रामीणों की डीएम से गुहार, मरीज और गर्भवती महिलाएं परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के मकरबई गांव के ग्रामीणों ने नाले और सीसी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से खराब रास्ते, जलभराव और गंदगी के कारण आवागमन बाधित है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और मरीजों के इलाज में गंभीर परेशानी हो रही है। कबरई ब्लॉक के मकरबई गांव के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास से गुजरने वाले नाले और खराब रास्ते के कारण पिछले कई वर्षों से लगभग 15 से 20 परिवार, जिनमें करीब डेढ़ सौ लोग रहते हैं, प्रभावित हैं। उन्हें 7 से 8 महीने तक कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के चार महीनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब पानी कमर तक भर जाता है और आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। ग्रामीण प्रवेश कुमार ने बताया कि इस समस्या के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कत होती है और बरसात के दौरान वे स्कूल तक नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीण परमानंद ने बताया कि खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, गंदगी के कारण गांव में बीमारियां भी फैल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत अध्यक्ष तक से गुहार लगाई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द नाला और सीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर गोविंद, राजेंद्र, शंभू, श्यामबाबू, बाबूराम कुशवाहा, गरीबा, नरेश, देवीचरण, सियाराम, कालीचरण सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:बदलते मौसम से वायरल फीवर, खांसी-जुकाम के मरीज अस्पताल पहुंचे
    Next Article
    हापुड़ में निवेश का झांसा देकर ठगी:युवक से 6.64 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सोशल मीडिया साइट पर झांसे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment