Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में निवेश का झांसा देकर ठगी:युवक से 6.64 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सोशल मीडिया साइट पर झांसे में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। एक युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए शेयर निवेश का लालच देकर 6.64 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नंगला बड़ की है। पीड़ित अनमोल त्यागी ने बताया कि उसकी बातचीत टेलीग्राम पर दीपक कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को निवेश सलाहकार बताया और उसे गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में निवेश करने का सुझाव दिया। उसने कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर अनमोल का विश्वास जीत लिया। आरोपी के झांसे में आकर अनमोल ने 25 जून 2025 को पेटीएम के जरिए एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। उसी दिन उसने भारतीय स्टेट बैंक की गढ़मुक्तेश्वर शाखा से 86,460 रुपये भेजे। अगले दिन, 26 जून को, युवक ने यूको बैंक के खाते से 4,78,044 रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 6,64,504 रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। कुछ समय बाद, आरोपी ने अनमोल से 7 लाख रुपये और निवेश करने की मांग की। इस पर पीड़ित को शक हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे उसने अनमोल से संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों की मांग:नाला-सड़क के लिए ग्रामीणों की डीएम से गुहार, मरीज और गर्भवती महिलाएं परेशान
    Next Article
    महाराजगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न:महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment