Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी:3 मौतें, 1 घायल; चारों की उम्र 17 से 23 के बीच, मरीन ड्राइव से लौट रहे थे

    7 hours ago

    1

    0

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों की उम्र 17 से 23 के बीच थी। BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फ्लाईओवर से नीचे गिरती दिखी कार घटना के बाद की 3 तस्वीरें… मृतकों और घायलों की उम्र 17 से 23 साल के बीच मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के तौर पर हुई है। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। आदित्य का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे। इनमें शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे। शनाय अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में PG में रह रहा था। BMW उसके परिवार की बताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए। कोस्टल रोड पर करीब 100km प्रति घंटे की स्पीड से चलती है गाड़ियां मुंबई कोस्टल रोड करीब 10.58 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड सड़क है। यह साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है। हाई-स्पीड सड़कों पर गाड़ियों की अधिकतम गति सीमा आमतौर पर 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक होती है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो भिड़े, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:जेसीबी-क्रेन से गाड़ी हटाई गई; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेलंगाना में डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत:डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, पुलिस को सीट बेल्ट से बंधा शव मिला
    Next Article
    IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर पर FIR:पिता का आरोप- साहिल को जातिसूचक गालियां दीं, 3 महीने प्रताड़ित किया; इस साल IIT में 9 आत्महत्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment