Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लव जिहाद-लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ी':विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में किया दावा, गोपाल राय बोले- जिहादी मानसिकता वाले सक्रिय

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रेस वार्ता किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय पीड़ितों के साथ वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लगातार हिंदू युवतियों को ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि बेटियां ऐसे षड्यंत्रों से सतर्क रह सकें। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। ‘ब्रेन वाश करके प्रेम जाल में फंसाया’ गोपाल राय ने कहा कि बहुसंख्यक समाज की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी। बढ़ते हुए मामलों पर रोक लगाने के लिए जरूरी है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि जिला संतकबीर नगर से सितारा चौहान आई हैं। इनकी बेटी प्रीति चौहान को आफताब अंसारी नाम के युवक द्वारा ब्रेनवॉश करके प्रेम जाल में फंसाया गया। उसके बाद आफताब युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ थाना खलीलाबाद में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, फिर भी अभी तक युवती और आरोपी का पता नहीं चला है। पीड़िता को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। ‘धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव’ गोपाल राय ने बताया कि इसी प्रकार लखनऊ के गोमती नगर के राजेंद्र कुमार की बेटी शुभाली से एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बताकर पहले दोस्ती की। बाद में उसे धार्मिक स्थलों पर ले जाने लगा। धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तब बेटी ने पिता से शिकायत किया। इस तरह के जो मामले सामने आ रहे हैं यह संकेत देते हैं कि प्रदेश मेंसनातन धर्म के खिलाफ एजेंडे के तहत काम किया जा रहा है। ‘झांसी में लैंड जिहाद’ गोपाल राय ने कहा कि लव जिहाद के साथ लैंड जिहाद करने वाले भी सक्रिय हैं। पूरे प्रदेश से पीड़ित उनके हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झांसी से आए आकाश साहू ने बताया की उनका पड़ोसी सुवेश खान, जाहीर खान और शान उसके भाई पर जानलेवा हमला करके लगातार दबाव बना रहे है कि अपना मकान उन्हें बेच दें। ऐसा न करने पर हत्या कि धमकी दे रहे हैं। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है एक व्यक्ति उसका मकान लेने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मिठाई कारोबारी के घर आग:फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी, दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शुरू किया:जौनपुर में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment