Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शुरू किया:जौनपुर में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महीने की निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की है। यह कार्यशाला शहर के टी.डी. कॉलेज दक्षिणी गेट के पास स्थित टीप टॉप ब्यूटी पार्लर में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन महिला थाना अध्यक्ष श्यामा तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रभावी साबित होगा। विशिष्ट अतिथि तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका बबीता सिंह ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की यह मुहिम युवतियों को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेगी और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। हर सप्ताह एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ट्रस्ट की सदस्य उर्वशी सिंह ने बताया कि ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई प्रशिक्षण शिविर पहले भी आयोजित किए जा चुके हैं। वर्तमान में खुज्झी चंदवक में भी एक शिविर चल रहा है। उन्होंने जौनपुर शहर में कार्यशाला आयोजित करने के उद्देश्य और यहां की महिलाओं व बच्चियों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की। बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं और बच्चियां इस कार्यशाला में भाग ले रही हैं। प्रशिक्षिका सीमा गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनमें सीखने की चाह और उत्साह बना रहेगा। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के सदस्य डॉ. पूनम सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, रजनी सोनी और प्रशिक्षक आलिया, रीना, सुधा, रिशू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासचिव श्रीमती राधिका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लव जिहाद-लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ी':विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में किया दावा, गोपाल राय बोले- जिहादी मानसिकता वाले सक्रिय
    Next Article
    कांग्रेस बोली- वृंदावन नाव हादसे के लिए मेयर-नगर आयुक्त जिम्मेदार:मथुरा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा- महापौर इस्तीफा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment