Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में सूने घर से लाखों के जेवर, नगदी चोरी:गृह स्वामी परिवार संग उर्स देखने गया था, लौटने पर वारदात का पता चला

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एक सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। यहां से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी हो गई। गृह स्वामी परिवार सहित उर्स देखने गया था, जब वह शनिवार सुबह घर लौटा तो चोरी का पता चला। यह घटना कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी बाग, नवीन तहसील के पीछे निवासी मो. शाहिद के घर हुई। मो. शाहिद शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ घर का ताला लगाकर बाबा सदन शाह की दरगाह पर चल रहे सालाना उर्स को देखने गए थे। शनिवार सुबह करीब 4:40 बजे जब वह परिवार सहित घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। पीड़ित मो. शाहिद के अनुसार, चोर एक लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नवीन गंगापुल से 47 परिवार प्रभावित:मुआवजा बढ़ाने और भूमि आवंटन की मांग, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
    Next Article
    लखनऊ में प्रभारी मंत्री का औचक निरीक्षण:चार वार्डों में गंदगी पर जताई नाराजगी, मंत्री बोले जिम्मेदारों को चिन्हित कर करें कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment