Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रभारी मंत्री का औचक निरीक्षण:चार वार्डों में गंदगी पर जताई नाराजगी, मंत्री बोले जिम्मेदारों को चिन्हित कर करें कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जोन 7 में निरीक्षण के दौरान मंत्री को चार वार्डों मैथिली शरण गुप्त वार्ड, इस्माईलगंज प्रथम, इंदिरा नगर और बाबू जगजीवन राम वार्ड का औचक निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी मिली। इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर नालियां चोक मिली, सड़कों पर कूड़ा उठान नहीं होने की शिकायत मिली।ट्रांसफार्मर के आसपास गंदगी पर भी फटकार लगाई है। सार्वजनिक शौचालयों की खराब हालत पर मंत्री ने नाराजगी जताई है। मेयर ने LSA हेड को लगाई फटकार लगातार मिल रही शिकायतों पर मेयर ने LSA हेड से इसका कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आपका एक आदमी नजर नहीं आ रहा, मेन रोड गंदे पड़े हैं। इसपर LSA हेड ने कहा कि एक्शन लेंगे इसपर भड़की मेयर ने उन्हें फटकार लगाई है। लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी उनकी तरफ नहीं आती है। इसपर मेयर ने जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद से कहा कि आज ही इनके घर के आसपास के 10 घरों में जाकर पता करिए कि कूड़ा गाड़ी आती है या नहीं। अगर नहीं आती तो कार्रवाई की जाएगी। आज शाम तक अधिकारी रिपोर्ट दें। मंत्री बोले गंदगी शहर की छवि खराब करती है मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि नालियों की सफाई न होने से जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। मच्छर पनपते हैं, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती है। उन्होंने मौके पर ही नगर आयुक्त से कहा कि जिनकी जिम्मेदारी है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। मुख्य मार्गों पर गंदगी मिलने पर मंत्री नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि गंदी सड़कें न सिर्फ शहर की छवि खराब करती हैं बल्कि ट्रैफिक और आमजन की आवाजाही को भी प्रभावित करती हैं। सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी मंत्री ने कहा कि रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए, सफाई नियमित होनी चाहिए। अतिक्रमण पर के सवाल पर भी लखनऊ के प्रभारी मंत्री ने कहा अभी काम अधूरा है। अतिक्रमण के मुद्दे पर मंत्री ने माना कि स्थाई अतिक्रमण अभी भी बड़ी चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में सूने घर से लाखों के जेवर, नगदी चोरी:गृह स्वामी परिवार संग उर्स देखने गया था, लौटने पर वारदात का पता चला
    Next Article
    हरदोई की 191 पंचायतों में बनेंगे डिजिटल उद्यमी:10 लाख रुपये तक मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment