Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में निजी कॉलेज पर छात्रों को परीक्षा से रोका:विद्यार्थी परिषद ने अनियमितताओं के विरोध में पुतला फूंका

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर मैदान में प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम पनारी स्थित एक निजी महाविद्यालय का पुतला फूंका। एबीवीपी ने महाविद्यालय पर गंभीर अनियमितताएं बरतने और छात्रों के भविष्य के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर चार एलएलबी छात्रों को बिना किसी उचित कारण के परीक्षा देने से रोका गया और उन्हें वहां से हटा दिया गया। जिला संयोजक ने बताया कि आयोजित परीक्षा में कई छात्रों को वैध कारण के बिना प्रवेश पत्र नहीं दिए गए, जिससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। एबीवीपी ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड से संबंधित पब्लिक स्कूल में सक्षम प्राधिकारी (कमिश्नर) के हस्ताक्षर संदिग्ध और फर्जी प्रतीत होते हैं। इसके अतिरिक्त, एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित भूमि और प्रशिक्षण व्यवस्थाएं नियमानुसार नहीं हैं। बीटीसी पाठ्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित एफडीआर (लगभग 12 लाख रुपये) के स्थान पर मात्र 1 लाख या 25 हजार रुपये की राशि जमा कर नियमों का उल्लंघन किया गया है। नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए 150 बेड वाले अस्पताल की अनिवार्यता है, लेकिन महाविद्यालय ने पहले मान्यता प्राप्त कर बाद में अस्पताल की व्यवस्था की, जो नियमों के विपरीत है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये सभी तथ्य संस्थानों की लापरवाही, मनमानी और नियमानुसार दायित्वों के उल्लंघन को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। प्रदर्शन में कई छात्र उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मदरसा टीचर्स कि कार्यकारिणी की बैठक:मदरसों की जांच पर जताई अपत्ति, मदरसा पाठ्यक्रम में बदलाव पर हुई चर्चा
    Next Article
    CSJMU में मिनी गुजरात:कैंपस में गरबा की धूम और गुजराती डिश का जायका; स्थापना दिवस पर बिठूर के गांव में चला स्वच्छता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment