Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में मिनी गुजरात:कैंपस में गरबा की धूम और गुजराती डिश का जायका; स्थापना दिवस पर बिठूर के गांव में चला स्वच्छता अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर लघु गुजरात जैसा नजारा देखने को मिला। कैंपस के विभिन्न विभागों में आयोजित कार्यक्रमों में जहाँ एक ओर गुजराती संस्कृति और खान-पान की धूम रही, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। गरबा की थाप पर झूमे छात्र, चखा गुजराती जायका स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। इसी कड़ी में इंटरनेशनल रिलेशंस एंड एकेडमिक कोऑपरेशन (IRAC) सेल ने विदेशी छात्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया। यहाँ प्रेजेंटेशन के जरिए गुजरात के इतिहास और महापुरुषों के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्रों को ढोकला और अन्य गुजराती व्यंजनों का स्वाद भी चखाया गया। बिठूर के गांव में NSS ने चलाया स्वच्छता अभियान उत्सव के साथ-साथ विश्वविद्यालय ने सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग और एनएसएस (NSS) की इकाइयों ने बिठूर के बैराठन पुरवा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. द्रौपती यादव और डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ-सफाई की। इस दौरान कचरा प्रबंधन और स्वच्छ जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस द्वारा एक मानवीय पहल करते हुए गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करना भी है। विदेशी छात्रों ने भी जाना गुजरात का गौरव परिसर में पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके लिए आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में गुजरात के हेरिटेज और विकास की चर्चा की गई। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार राकेश कुमार, डीन छात्र कल्याण प्रो. अंशु यादव, डॉ. रश्मि गोरे और डॉ. राज कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के निदेशक, शिक्षक और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र समन्वयक अर्पण साहा और बिप्लब कुमार ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में निजी कॉलेज पर छात्रों को परीक्षा से रोका:विद्यार्थी परिषद ने अनियमितताओं के विरोध में पुतला फूंका
    Next Article
    60 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश:सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में लापरवाही पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment