Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर के 17 थानों में 402 पुलिसकर्मी तैनात:एसपी का बड़ा फैसला, कोतवाली सदर को सबसे ज्यादा बल

    6 hours ago

    2

    0

    पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने ललितपुर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले के सभी 17 थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करने और नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए कुल 402 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस तैनाती का मुख्य उद्देश्य नए पुलिसकर्मियों को जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देना भी है। तैनात किए गए 402 पुलिसकर्मियों में 309 पुरुष रिक्रूट आरक्षी और 93 महिला रिक्रूट आरक्षी शामिल हैं। प्रमुख थानों में कोतवाली सदर को सर्वाधिक 81 पुलिसकर्मी (73 पुरुष, 08 महिला) मिले हैं। महरौनी में 36 (29 पुरुष, 07 महिला), मड़ावरा में 31 (25 पुरुष, 06 महिला) और तालबेहट में 40 (32 पुरुष, 08 महिला) पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महिला थाने में 07 पुलिसकर्मी (02 पुरुष, 05 महिला) आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जाखलौन, जखौरा, बार, पूराकलां, बानपुर, सौजना, मदनपुर, गिरार, पाली, नाराहट और बालाबेहट सहित जिले के अन्य सभी थानों में भी आवश्यकतानुसार पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने सभी तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि फील्ड पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से पुलिसिंग में कसावट आएगी और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा। इस व्यापक तैनाती से जिले में पुलिस बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे आने वाले समय में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे दिन भी नहर में कूदे युवक की तलाश जारी:सीतापुर में पत्नी से विवाद के बाद, प्रेम विवाह के बाद हुआ था विवाद
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग:बारातियों में मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment