Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे दिन भी नहर में कूदे युवक की तलाश जारी:सीतापुर में पत्नी से विवाद के बाद, प्रेम विवाह के बाद हुआ था विवाद

    7 hours ago

    2

    0

    सीतापुर ले लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में कूदे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और परिजन लगातार नहर में खोजबीन कर रहे हैं, जिससे परिवार में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। मामला ग्राम ददुवापुर के पास का है, जहां मंगलवार को एक युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, शेख सरायं निवासी अताउर्रहमान ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई अरकानूर रहमान दो दिन से मानसिक रूप से परेशान था। उसने दो वर्ष पहले लहरपुर नगर के मोहल्ला पटकी टोला निवासी सीमा बानो से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। यही नहीं, पिछले तीन दिनों से युवक को धमकियां भी दी जा रही थीं। आरोप है कि मंगलवार को सीमा बानो ने फोन कर अरकानूर रहमान को अपने घर बुलाया था। बाद में उसी दिन सीमा ने युवक की मां को फोन कर जानकारी दी कि अरकानूर नहर में कूद गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नहर किनारे युवक की बाइक खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरा गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। बुधवार सुबह से नहर में सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में बेचैनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है और जल्द ही युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में सीडीपीओ औराई को नोटिस:जिला पोषण समिति बैठक में खुली पोल, लापरवाही पर DM सख्त
    Next Article
    ललितपुर के 17 थानों में 402 पुलिसकर्मी तैनात:एसपी का बड़ा फैसला, कोतवाली सदर को सबसे ज्यादा बल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment