Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर DM-SP ने छात्राओं-महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी

    11 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में गुरुवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में स्पोर्ट्स और मेडिकल कॉलेज की छात्राओं तथा विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं के लिए था। इस व्यापक संवाद कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव खुलकर साझा किए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहना आवश्यक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। साथ ही, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहते हुए समय पर सूचना देना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई ताकि महिलाएं और छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन) महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न, स्टॉकिंग और ऑनलाइन,फोन पर परेशान किए जाने की शिकायत के लिए है, जिसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। 181 (महिला हेल्पलाइन) संकट की स्थिति में त्वरित सहायता और परामर्श प्रदान करती है। आपात सहायता के लिए 112 का उपयोग किसी भी आपात स्थिति जैसे अपराध या दुर्घटना में तत्काल पुलिस, आपात सहायता के लिए 112 का उपयोग किया जा सकता है। ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड की स्थिति में धनराशि को होल्ड, रोकने के लिए 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) पर तुरंत सूचना दी जा सकती है। अधिकारियों ने सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और समस्या होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें। अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक बनाना है, जिससे वे समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध सजग रह सकें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के गायत्री शक्ति पीठ में उपनायन संस्कार:शहर के श्रद्धालुओं ने लिया भाग, वैदिक रीति से संपन्न
    Next Article
    फतेहपुर में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत:बेंगलुरु से अजमेर शरीफ जा रही टूरिस्ट बस, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment