Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालजी टंडन की पुस्तक स्मृति नाद का विमोचन आज:रक्षामंत्री के लखनऊ दौरे का दूसरा दिन, सीनियर सिटीजन से करेंगे संवाद

    14 hours ago

    2

    0

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है। वह वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। शाम 6 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुस्तक ‘स्मृति नाद’ के भव्य विमोचन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि करेंगे। दौरे के अंतिम दिन सोमवार को राजनाथ सिंह ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन कर युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे। शाम 5 बजे वरिष्ठ जन संवाद राजनाथ सिंह के दौरे का दूसरा दिन जनसंवाद और सामाजिक जुड़ाव पर केंद्रित है। शाम 5 बजे आयोजित ‘वरिष्ठ जन संवाद’ कार्यक्रम में वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे बुजुर्गों के अनुभवों को सुनने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से समझने की कोशिश करेंगे। इस संवाद में स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन, शहरी व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम को भाजपा के जनसंपर्क और संवाद अभियान के अहम हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है, जहां सीधे संवाद के जरिए भरोसे को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। शाम 6 बजे ‘स्मृति नाद’ का लोकार्पण शाम 6 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘स्मृति नाद’ पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन राजधानी के सांस्कृतिक और राजनीतिक कैलेंडर का बड़ा आकर्षण बन गया है। पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के जीवन, अनुभवों और विचारों को समेटे इस पुस्तक के विमोचन में कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और अपने संबोधन में लालजी टंडन के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डालेंगे। संत परंपरा की छाया में आयोजन स्मृति नाद लोकार्पण कार्यक्रम की खासियत यह भी है कि इसकी अध्यक्षता जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरी करेंगे। उनके सानिध्य में कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में भी नजर आएगा। आयोजकों का मानना है कि ‘स्मृति नाद’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक विचार और अनुभवों का दस्तावेज है, जो समाज को नई दिशा देने का काम करेगा। संत और सियासत के इस संगम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश और देश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख चेहरे मंच साझा करेंगे। इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक मंच से कई बड़े संदेश निकलने की संभावना है। साथ ही यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक समन्वय का भी उदाहरण बनेगा। कल ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन दौरे के तीसरे दिन सोमवार सुबह 9:30 बजे राजनाथ सिंह ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान वे खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और खेलों के महत्व पर जोर देंगे। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सात घंटे बिजली कटौती:दो भागो में विभाजित हो रहा है चौक फीडर,आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    गवर्नर संतोष गंगवार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त:रामपुर में दो सीओ, दो थानों का फोर्स तैनात, ASP ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment