Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सात घंटे बिजली कटौती:दो भागो में विभाजित हो रहा है चौक फीडर,आपूर्ति रहेगी बाधित

    15 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद शहर में नया चौक फीडर बनाने के लिए आज सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र से जुड़े चौक फीडर के उपभोक्ता सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती का सामना करेंगे। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि चौक फीडर को दो भागों में बांटने का कार्य किया जा रहा है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसी कार्य को पूरा करने के लिए आज फिर से नया चौक फीडर बनाने का काम किया जाएगा। इस बिजली कटौती से चौक, घुमना, सुतहट्टी, खतराना, नेहरू सड़क, लोहाई सड़क, सेठ गली, मठिया देवी, आढ़तियान, नूनहाई, सेनापती सहित दो अन्य मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता 9415334175 और अवर अभियंता 9415116013 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में डिजिटल जनगणना की तैयारी पूरी:10 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे, चरणबद्ध प्रशिक्षण भी शुरू
    Next Article
    लालजी टंडन की पुस्तक स्मृति नाद का विमोचन आज:रक्षामंत्री के लखनऊ दौरे का दूसरा दिन, सीनियर सिटीजन से करेंगे संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment