Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गवर्नर संतोष गंगवार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त:रामपुर में दो सीओ, दो थानों का फोर्स तैनात, ASP ने दी जानकारी

    11 hours ago

    2

    0

    झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार के रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की 17वीं शाखा के उद्घाटन के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गवर्नर के प्रोटोकॉल के तहत बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दो पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दो थानों की पुलिस फोर्स, कई सब-इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल भी मौके पर लगाए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को उनके दायित्व स्पष्ट रूप से सौंप दिए गए हैं और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। शनिवार रात से ही मिलक क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। रविवार सुबह नौ बजे तक सभी ड्यूटी पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, ताकि गवर्नर का कार्यक्रम सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मिलक थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार रामपुर के पड़ोसी जिले बरेली के निवासी हैं। उनकी बेटी बैंक की अध्यक्ष हैं, और उन्हीं की बेटी की 17वीं शाखा का उद्घाटन गवर्नर संतोष गंगवार के हाथों किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालजी टंडन की पुस्तक स्मृति नाद का विमोचन आज:रक्षामंत्री के लखनऊ दौरे का दूसरा दिन, सीनियर सिटीजन से करेंगे संवाद
    Next Article
    चौकी इंचार्ज पर जबरन सुलह कराने का आरोप:सोनभद्र में पीड़िता ने एसपी से की शिकायत,कार्रवाई करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment