Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की चपेट में 8 साल का मासूम की मौत:इकलौते बेटे को खोने से परिवार में मातम; घटना के बाद चालक फरार

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहूरा माझा में रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालू लदे डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए मासूम ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डंपर की चपेट में आया मासूम मृतक की पहचान आयुष (8) पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी तिहूरा माझा ऊलटाही के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में बालू ढुलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक खाली डंपर वहां से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ा आयुष उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और गंभीर रूप से घायल आयुष को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को अंदरूनी रूप से गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने डंपर घेरा, चालक फरार घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार घटना की सूचना पर पहुंचे सपा नेता अनिल यादव ने बताया कि आयुष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने क्षेत्र में बालू खनन और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार:समय सीमा समाप्त होने से पहले क्षेत्र में घूम रहा था
    Next Article
    चमरावल में देसी शराब ठेका खुलने पर हंगामा:ग्रामीणों ने बैनर फाड़कर दुकान बंद कराई, आंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment