Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विश्व धरोहर सप्ताह में सम्मानित किए गए विजेता:मंत्री जयवीर सिंह ने दिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र, स्थापत्य कला की झलक दिखीं

    6 hours ago

    3

    0

    लखनऊ के राज्य संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के समापन पर बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें भारतीय सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिली। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत देश की पहचान और गौरव का आधार है। नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को सहेजने की जगह नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारते हैं। देखिए 2 तस्वीरें… 20 स्कूल-कॉलेजों ने लिया हिस्सा संग्रहालय की सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया गया। इसके तहत करीब 20 स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की संख्या हजारों में रही। सप्ताह के दौरान कैनवास पेंटिंग, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया, ताकि वे ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को समझ सकें। प्रतियोगिताओं में इन्होंने मारी बाजी प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में सार्थक सिंह ने पहला, लव वर्मा ने दूसरा और चित्रेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में गौरव कुमार गुप्ता पहले, प्रवीन दूसरे और प्रतिमा मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुप्रिया वर्मा ने पहला, वीरेंद्र ने दूसरा और मानस सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में श्रेया वर्मा प्रथम, तनिशा गुप्ता द्वितीय और अंश गौतम तृतीय रहे। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की विशेष सचिव दीपा रंजन, संस्कृति निदेशालय के निदेशक संजय कुमार सिंह, पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह और राज्य अभिलेखागार के निदेशक अमित अग्निहोत्री सहित शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में 40 करोड़ की वसूली,:विकास पर खर्च हुए सिर्फ 27 करोड़, रूमा-भौंती में जलभराव का स्थायी समाधान की मांग
    Next Article
    IMA के नए अध्यक्ष करेंगे AI पर काम:वाराणसी में कहा- डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग दी जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment