Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IMA के नए अध्यक्ष करेंगे AI पर काम:वाराणसी में कहा- डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग दी जाएगी

    6 hours ago

    2

    0

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) वाराणसी के वर्ष 2027 के कार्यकाल में डॉक्टरों को नई मेडिकल तकनीक और आधुनिक इलाज के तरीकों से जोड़ने पर जोर रहेगा। 1 जनवरी 2027 से अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव अकादमिक गतिविधियां बढ़ाने, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर जागरूकता और ब्लड बैंक की सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता देंगे। इसके लिए CME, सेमिनार, संगोष्ठी और कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इनमें AI आधारित डायग्नोसिस, रोबोटिक सर्जरी और बीमारियों के इलाज की नई पद्धतियों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से जानकारी साझा की जाएगी। नई तकनीक और इलाज के तरीकों पर होंगे कार्यक्रम डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों का नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों से अपडेट रहना जरूरी है। इसके लिए अकादमिक गतिविधियों को बेहतर किया जाएगा। अलग-अलग बीमारियों, उनकी जांच और इलाज के नए तरीकों पर विशेषज्ञों के माध्यम से चर्चा कराई जाएगी। डॉक्टरों को लगातार नई जानकारियां देने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। AI और रोबोटिक सर्जरी की जानकारी देंगे विशेषज्ञ नए अध्यक्ष के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक सर्जरी भी प्रमुख विषय रहेंगे। डॉ. श्रीवास्तव के मुताबिक, डॉक्टरों को बताया जाएगा कि AI की मदद से किन बीमारियों का पता लगाने, जांच और ट्रीटमेंट प्लान तैयार करने में मदद मिल सकती है। रोबोटिक सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली तकनीक, उसकी सुविधाओं और फायदों पर भी विशेषज्ञों के साथ चर्चा कराई जाएगी। ड्रग रेजिस्टेंस पर जागरूकता बढ़ाने की तैयारी एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस स्थिति में बैक्टीरिया और दूसरे रोगाणुओं पर दवाओं का असर कम होने लगता है। इससे संक्रमण का इलाज मुश्किल हो सकता है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस विषय पर संगोष्ठियां कराई जाएंगी। इनमें डॉक्टरों को ड्रग रेजिस्टेंस के कारणों, बचाव और इलाज से जुड़े नए तरीकों की जानकारी दी जाएगी। ब्लड बैंक और एंबुलेंस सेवाओं में सुधार पर जोर डॉ. श्रीवास्तव ब्लड बैंक की मौजूदा व्यवस्था को और बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी सुविधाएं अच्छी तरह काम कर रही हैं, लेकिन इन्हें और व्यवस्थित करने की जरूरत है। कोशिश रहेगी कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर ब्लड मिले और इसके लिए इंतजार कम करना पड़े। इसके अलावा ऑक्सीजन बैंक और एंबुलेंस सेवाओं को भी दुरुस्त रखने पर ध्यान दिया जाएगा। डॉक्टरों की भागीदारी बढ़ाने की योजना नए अध्यक्ष का कहना है कि आईएमए की गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डॉक्टरों को चिकित्सा सेवाओं के साथ अकादमिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जोड़ने का प्रयास होगा। बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकों के बीच नियमित संवाद के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2027 में संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी आईएमए में अध्यक्ष का कार्यकाल चुनाव के एक साल बाद शुरू होता है। डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव का निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में चुनाव वर्ष 2025 में हुआ था। अब नए निर्वाचित अध्यक्ष का चुनाव 13 दिसंबर 2026 को होगा। चुने गए अध्यक्ष जनवरी 2028 में कार्यभार संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विश्व धरोहर सप्ताह में सम्मानित किए गए विजेता:मंत्री जयवीर सिंह ने दिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र, स्थापत्य कला की झलक दिखीं
    Next Article
    व्यंजन प्रतियोगिता में नए अंदाज में पेश किए पारंपरिक पकवान:लखनऊ में वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम में महिलाओं कई तरह के व्यजन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment