Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा ने मध्यांचल एमडी का ऑफिस घेरा:विधायक रविदास बोले- 4 गुना ज्यादा आ रहा है बिल; 2027 में मिलेगी मुफ्त बिजली

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ एमडी मध्यांचल कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर जनता को परेशान करने और गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा सरकार मुर्दाबाद', 'बिजली विभाग मुरादाबाद' के नारे लगाए। 'यूपी जनता सरकार से परेशान’ विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अनावश्यक रूप से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। यह स्मार्ट मीटर जनता को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। लोगों को बिना विश्वास के लिए आधी अधूरी तैयारी के साथ विभाग इस तरह के काम कर रहा है। सबसे पहली चीज तो स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया बेहद गलत है। जहां भी स्मार्ट मीटर लग रहा है उस क्षेत्र में 8 से 10 घंटे बिजली प्रभावित हो रही है। बत्ती गुल होने की वजह से बुजुर्ग बीमार हर कोई परेशान रहता है बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ‘गरीबों को मुफ्त बिजली मिलेगी’ रविदास ने कहा कि हर दिन हमारे पास क्षेत्र के सैकड़ो लोग अपनी परेशानी लेकर आते हैं। कमाई घटती जा रही है और बिजली का बिल बढ़ता जा रहा है। बिजली आम जनता की सबसे अहम जरूरत है इसे फायदे का व्यापार ना बनाया जाए। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार यह कर रही है। जनता की तरफ से हमारी मांग है कि जो पुराने मीटर लगे थे वही लगे रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी की जनता यह सरकार बदल देगी अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट में गरीबों को मुफ्त बिजली दिया जाएगा। ‘4 गुना ज्यादा आ रहा है बिल’ रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि यह सरकार जनता को हर दिन एक नया दर्द देती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से 4 गुना ज्यादा बिल आ रहा है जनता के बीच त्राहिमाम मचा हुआ है। बिल इतना ज्यादा आ रहा है कि लोग जमा नहीं कर पा रहे हैं जिसके बाद एक दिन में बत्ती काट दी जा रही है। इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हो चुके हैं। यह जो मीटर लगे हैं यह अडानी के हैं। उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। बिजली विभाग के लोग जनता को लूटने का काम कर रहे हैं हमारी सरकार आएगी तो इस लूट पर रोक लगेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा हिंसा: ग्रुपों से फैलाईं गलत सूचनाएं, श्रमिकों को उकसाया:पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    मैनपुरी में ‘नारी शक्ति वंदना’ रैली:महिलाओं के अधिकारों पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment