Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मालिनी अवस्थी-जसवीर जस्सी के गीतों पर झूमे लोग:देशज महोत्सव में लोककलाओं और संगीत का संगम, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में शुक्रवार को देशभर की लोककलाओं और संगीत का रंग देखने को मिला। सोनचिरैया के 15 साल पूरे होने पर दो दिवसीय देशज महोत्सव के छठे संस्करण का आगाज हुआ। राजस्थान के घूमर से लेकर महाराष्ट्र की लावणी और सिक्किम के सिंही छम नृत्य तक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाबी गायक जसवीर जस्सी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गीतों पर लोग झूम उठे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। देखिए 3 तस्वीरें… ‘निमिया के डार मइया’ गीत ने बांधा समा मालिनी अवस्थी ने 'मेरा देश है रंगीला' गीत से अपनी प्रस्तुति शुरू की। इसके बाद 'रेलिया बैरन', 'सइयां मिले लरकइयां', 'काहे को ब्याही बिदेस' और 'निमिया के डार मइया' जैसे गीत सुनाकर समां बांधा। वहीं, जसवीर जस्सी ने 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी', 'कोका', 'कुड़ी कुड़ी' और 'निशानी प्यार दी' जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। एक मंच पर देशभर की लोककलाएं महोत्सव में राजस्थान के 13 ताली, चकरी और घूमर, गुजरात के भवई, महाराष्ट्र की लावणी, मध्य प्रदेश के गेंडी नृत्य, बंगाल के छऊ पुरुलिया, ओडिशा के बोंडा जनजातीय नृत्य और उत्तर प्रदेश के धोबिया नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। सिक्किम के कलाकारों ने भूटिया समुदाय का सिंही छम नृत्य पेश किया। ढेढ़िया नृत्य और नौटंकी ने खींचा ध्यान केरल की कथकली, पारंपरिक नौटंकी और अवध का ढेढ़िया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। सपना सिंह के निर्देशन में आठ कलाकारों ने ढेढ़िया नृत्य प्रस्तुत किया। कानपुर की नौटंकी कलाकार मधु अग्रवाल का दल 'दहीवाली' नौटंकी पेश कर रहा है। कथक और भरतनाट्यम के फ्यूजन में राधा-कृष्ण की लीलाओं और शिव-पार्वती प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया गया। हनुमान भजन से दी प्रस्तुति फिल्म 'हनुमान अंशी' के बुंदेली लोकगायक सुनील लोधी ने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' भजन सुनाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लैक स्कॉर्पियो से आए चोर, डेढ़-लाख की सिगरेट ले गए:प्रयागराज में दुकान का शटर उठाकर चोरी, 15 हजार रुपये नकद भी ले गए;
    Next Article
    कानपुर कैंटबोर्ड की स्टेनोग्राफर को CBI ने भेजा जेल:रिटायर सफाई कर्मचारी के बकाया भुगतान को मांगा था 5 हजार, CBI ने दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment