Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर कैंटबोर्ड की स्टेनोग्राफर को CBI ने भेजा जेल:रिटायर सफाई कर्मचारी के बकाया भुगतान को मांगा था 5 हजार, CBI ने दर्ज की FIR

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर कैंट बोर्ड की महिला कर्मचारी के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। महिला कर्मचारी ने रिटायर सफाई कर्मचारी से बकाया भुगतान के लिए 5 हजार रुपए की घूस मांगी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं कर रही थीं। रिटायर कर्मचारी ने लखनऊ सीबीआई में शिकायत की थी। सीबीआई ने जांच के बाद आरोप की पुष्टि होने पर स्टेनोग्राफर वंदना सिन्हा को अरेस्ट किया था। अब एफआईआर दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। 42 साल नौकरी के बाद भी नहीं मिला बकाया महंगाई भत्ता सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, फेथफुलगंज के आजाद पार्क निवासी रूपलाल ने वर्ष 1974 से 2016 तक कानपुर छावनी परिषद में नौकरी की थी। वह सफाई नायक (सैनिटेशन सुपरवाइजर) के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें 1 जनवरी 2016 से 1 जुलाई 2018 तक का महंगाई भत्ता (DA) नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने कैंट बोर्ड के कई चक्कर लगाए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद वर्ष 2025 में उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने छावनी परिषद को बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करने का आदेश दिया था। फाइल के ऑडिट के नाम पर मांगे 5 हजार रुपए शिकायत के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश पर भुगतान की स्थिति जानने के लिए रूपलाल छावनी परिषद पहुंचे। वहां स्टेनोग्राफर वंदना सिन्हा ने बताया कि उनकी फाइल ऑडिट के लिए लंबित है। आरोप है कि ऑडिट कराने में मदद करने के बदले उन्होंने 5 हजार रुपए मांगे। रूपलाल ने बताया कि उनके पास रिश्वत देने के लिए भी पैसे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने लखनऊ सीबीआई से शिकायत की। सीबीआई ने जाल बिछाकर की गिरफ्तारी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई लखनऊ की टीम ने जांच की और आरोपों की पुष्टि के लिए कार्रवाई की। गुरुवार देर शाम टीम ने कानपुर कैंट बोर्ड में छापा मारा। आरोप है कि वंदना सिन्हा ने रूपलाल से 5 हजार रुपए की रिश्वत ली। इसी दौरान सीबीआई ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने मौके पर पूछताछ और जरूरी जांच की। इसके बाद वंदना सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मालिनी अवस्थी-जसवीर जस्सी के गीतों पर झूमे लोग:देशज महोत्सव में लोककलाओं और संगीत का संगम, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
    Next Article
    बुलंदशहर के खुर्जा में दहेज हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 24 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, 5 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment