Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेस ने असम सीएम का पुतला फूंका:प्रदर्शनकारियों ने भाषा पर जताई नाराजगी, बोले- देश की छवि खराब की, माफी मांगें

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता दो पुतले लेकर पहुंचे थे। इनमें से एक पुतले को उन्होंने जला दिया, जबकि दूसरा पुतला पुलिस ने मौके से छीन लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम की भाषा को शर्मनाक और अपमानजनक बताया। उन्होंने मांग की कि हिमंता बिस्वा सरमा तत्काल माफी मांगें, साथ ही कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। देखिए 3 तस्वीरें… 'हिमंता बिस्वा सरमा माफी मांगे' प्रदर्शन कर रहे मौके पर कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष शहजाद आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं में असम के सीएम की गिनती होती है। उनकी भाषा बेहद खराब और निंदनीय है। जब एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है तो ऐसे में पार्टी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। हमारी मांग है कि तत्काल हिमंता बिस्वा सरमा माफी मांगें। 'भाषा बेहद शर्मनाक और अपमानजनक' कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि यह भाषा बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। खुद को देश की सबसे सांस्कृतिक और सभ्य पार्टी कहने वाले दल। इन्होंने बेहद गलत और निंदनीय बयान दिया है। इसके लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगे। जो पार्टी अपने आप तो सबसे ज्यादा सभ्य और संस्कारी करती है उसी की भाषा सबसे अधिक खराब है। अमित त्यागी ने कहा कि वह बताएं कि एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है इसे कहां से संस्कारी कहेंगे। यह जिस तरीके की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं क्या जीवन भर सत्ता में रहेंगे। हम लोग भी सत्ता में रहे मगर कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इन्होंने कहा कि हमारे प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के डॉक्यूमेंट पर सवाल खड़े किए थे उसका जवाब देना चाहिए ना कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    150 साल पुरानी थी किनारी बाजार में गिरी बिल्डिंग:चपेट में आई एक दुकान, दूसरी में दरार; लोग बोले- लापरवाही से हादसा हुआ
    Next Article
    गोरखपुर में महिलाओं को किया गया जागरूक:मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को दी गई सुरक्षा-अधिकारों की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment