Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बंद घर में मिली युवक की डेडबॉडी:घरवाले गए थे शादी में, लौटे तो कमरे से बदबू आ रही थी

    20 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बात की जानकारी परिवारवालों को दो दिन बाद हुई। घर के लोग रिश्तेदारी में शादी में गए हुए थे। वहां से लौटे तो युवक के कमरे से गंध आ रही थी। जब खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी तरहिया की है। मृतक की पहचान निशा के बेटे राजू (26) के रूप में हुई। बहन अंजलि ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि मां और भाई के साथ 25 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी में गए थे। राजू 26 तारीख को घर वापस आ गया। जीजा से मिलने गया, रुपए लेकर आया 30 अप्रैल को मां से फोन पर बात हुई थी कि राजू शादी में वापस आएगा। उसके बाद वह अपने जीजा सुजीत से 1 मई को फैजुल्लागंज मिलने गया था। वहां से 400 रुपए लेकर आया था। जब परिवार 3 मई को को 4 बजे घर वापस आया तो घर से बदबू बहुत आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो भाई का शव अंदर लटका हुआ दिखाई दिया। उसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों की ओर से दरवाजे को तोड़ा गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नहा रही युवती का पड़ोसी ने वीडियो बनाया:घर के बगल में रहता है, आरोपी के पिता पर भी अभद्रता करने का आरोप
    Next Article
    महिला की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:कासगंज के श्याम हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment