Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन:कासगंज के श्याम हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

    17 hours ago

    2

    0

    कासगंज जिले के श्याम हॉस्पिटल पर एक महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय दीक्षा पत्नी नरेंद्र के रूप में हुई है, जो पवसरा गांव की रहने वाली थी। दीक्षा की शादी एक साल पहले एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्हेरा गांव निवासी नरेंद्र से हुई थी। नरेंद्र फरीदाबाद में रेलवे में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। दीक्षा को प्रसव के लिए 30 अप्रैल को श्याम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका ऑपरेशन हुआ और उसने एक बेटी को जन्म दिया। इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया अस्पताल से दीक्षा को 2 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया था। आज अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा श्याम हॉस्पिटल लाए। डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही दीक्षा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृतका के शव को वापस श्याम हॉस्पिटल ले आए और वहां शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बंद घर में मिली युवक की डेडबॉडी:घरवाले गए थे शादी में, लौटे तो कमरे से बदबू आ रही थी
    Next Article
    सोहेल अख़्तर अंसारी ने संभाला पदभार:कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए प्रदेश चेयरमैन का नेताओं ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment