Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली चोरों पर सख्ती:मीटर बाईपास पर FIR, बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली बकायेदारों और बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। रेड में कई स्थानों पर बिजली काटी गई और मुकदमा दर्ज कराया गया। अमौसी क्षेत्र में 1 चोरी का मामला आया। 8 जगह पर बिल माइनस में जाने पर कट गया। रिचार्ज के बाद सप्लाई चालू हुई। अमौसी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता की टीम ने फीडर पर सघन चेकिंग की। वहीं, लखनऊ, अमेठी, अंबेडकरनगर और अयोध्या में भी विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी है। प्राइवेट अस्पताल में बिजली चोरी पर मुकदमा 62 घरों की जांच में 1 उपभोक्ता का परिसर बंद मिला, 8 उपभोक्ताओं की मीटर रिचार्ज कर सप्लाई चालू पाई गई। एक उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते पकड़ा गया। इसके अलावा 4 लोग वाणिज्यिक लोड से प्राइवेट अस्पताल चला रहे थे। इनमें राम कुमार (औरंगाबाद), गीता मिश्रा (बुद्धेश्वर चौराहा), मुन्नी देवी (दुबग्गा), अरविंद कुमार (भपटामऊ) और राम लखन (दुबग्गा) के खिलाफ धारा 126 के तहत FIR दर्ज की गई। अमौसी क्षेत्र में 6 हेल्पडेस्क सक्रिय रहे, जहां 94 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 31 सप्लाई संबंधी और 10 बिल संबंधी शिकायतों का उसी दिन निस्तारण कर दिया गया। 41 जगहों पर टीम ने किए जांच चंदर नगर में बिल खराब होने की शिकायत पर तुरंत सही बिल जारी किया गया, जबकि मोहनलालगंज और गोसाईगंज में KYC अपडेट की शिकायतें 1 दिन में सुलझाई गईं। उपभोक्ताओं ने नई वर्टिकल व्यवस्था की सराहना की।गोमतीनगर में 3 चोरी, 28 कनेक्शन कटे। गोमतीनगर क्षेत्र में रेड टीम ने 41 परिसरों की जांच की। 9 उपभोक्ताओं को समझाकर रिचार्ज कराया गया, 4 परिसर बंद मिले और 28 कनेक्शन कटे मिले। चेकिंग के दौरान 3 व्यक्तियों द्वारा अवैध बिजली उपभोग पाया गया, जिनके खिलाफ धारा 135 के तहत FIR दर्ज की गई। सप्लाई को लेकर आई 226 शिकायत मुख्य अभियंता गोमतीनगर ने समीक्षा बैठक की और बिजनेस प्लान, कार्यों की टेक्निकल क्लोजर तथा शिकायत निस्तारण पर सख्त निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) ने टाटा टेल्को प्लांट का निरीक्षण किया और 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री की विजिट से पहले कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मध्य क्षेत्र में 93 घरों की चेकिंग, 1 चोरी पकड़ी गई। लखनऊ मध्य जोन में वर्टिकल व्यवस्था के तहत 1912 पर मीटर संबंधी 50, सप्लाई संबंधी 226 और बिल संबंधी 49 शिकायतें दर्ज हुईं। बिजली चोरी पर मुकदमा दर्ज अमीनाबाद, चौक और अपट्रॉन क्षेत्र में मॉर्निंग रेड में 93 घर चेक किए गए। एक उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकीपुरम क्षेत्र में अहिबरनपुर सबस्टेशन के अंतर्गत मोहल्ला मीठी खिचड़ी कदम रसूल में चेकिंग अभियान चला। 65 स्मार्ट मीटर संयोजनों की जांच में 13 परिसर बंद मिले और 2 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाईपास कर डायरेक्ट चोरी पाई गई। कुमकुम रानी (1.034 किलोवाट) और मेराज (1.414 किलोवाट) के खिलाफ धारा 135 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कई जिलों में टीम ने की कार्रवाई लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में प्रभारी प्रवर्तन दल की टीम ने खन्ना की तकिया, मोहल्ला अज्जम नगर, एसएम स्कूल के पास छापा मारा। इसमें मो. साकिर निवासी 429/944 खन्ना को LT लाइन से अतिरिक्त तार जोड़कर 6 किलोवाट बिजली का चोरी करते पकड़ा गया। अमेठी के कमरौली क्षेत्र में महरूफ अहमद ग्राम कमरौली रोड नंबर-3 ने LT लाइन से केबिल जोड़कर मीटर हटा दिया और 10 किलोवाट बिजली सीधे इस्तेमाल कर रहा था। शकील अहमद और सगीर अहमद ग्राम कमरौली ने मीटर बाईपास करके 5 किलोवाट बिजली चोरी करते मिले। अंबेडकरनगर जिला प्रभारी प्रवर्तन दल अंबेडकरनगर अर्केश विशन सिंह, अवर अभियंता धवन पाल आदि ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर शहजादपुर में छापा मारा। जयसिंह पुत्र चमनलाल और राजू पुत्र रमेशचंद ने आवासीय मीटर की इनपुट केबिल काटकर 5 किलोवाट बिजली चोरी करते मिले। अयोध्या में राम गुलाम यादव ने मीटर बाईपास कर 7 किलोवाट बिजली चुराई। इसपर उनके खिलाफ मुकदमा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:सड़क पर बिखरीं ईंटें, आगरा रोड पर एक घंटे तक लगा रहा जाम
    Next Article
    मिर्जापुर में सोलर पैनल के 4 शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी की 6 सोलर प्लेट व 6 समरसेबल पम्प बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment