Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:सड़क पर बिखरीं ईंटें, आगरा रोड पर एक घंटे तक लगा रहा जाम

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के आगरा रोड पर गुरुवार शाम ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जो लगभग एक घंटे तक रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सांती से पहले हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रॉली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर के इंस्पेक्टर चमन कुमार शर्मा और हाईवे एंबुलेंस प्रभारी सुनीत चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और राहत दल ने तुरंत यातायात को सुचारू करने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से ईंटों को हटाया गया और पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत:तीन गंभीर रूप से घायल, अंतिम संस्कार से गांव लौट रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में बिजली चोरों पर सख्ती:मीटर बाईपास पर FIR, बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment