Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अग्निकांड घटनास्थल पर पहुंचे CM Yogi, पीड़ित लोगों के परिवारों से की मुलाकात, सख्त जांच के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिल की एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग में झुलसकर कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य जख्मी हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच के सख्त निर्देश दिये। इसके साथ ही आग की घटना में पीड़ित लोगों के परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल हुए लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और अधिकारियों को उनके उचित इलाज और पुनर्वास को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसे भी पढ़ें: SIT ध्यान रखे… कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, Ayodhya दान घोटाले पर Akhilesh Yadav का तंजलखनऊ में आग लगने की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे अभी लखनऊ में आग लगने की एक दुखद घटना की जानकारी मिली है, जिसमें लोगों की जान गई है; यह वाकई बहुत दुखद हादसा है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और हालात का जायजा लेने के लिए मैं तुरंत लखनऊ जा रहा हूं।KGMU के MS प्रेम राज सिंह ने कहा कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है। 7-8 और लोगों को भी लाया गया था। उनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है; हमारे डॉक्टर अभी उसका इलाज कर रहे हैं। एक युवती के पैर में चोट है और उसकी भी जांच की जा रही है। वे सभी लगभग 25-27 साल के लग रहे हैं। ज़्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं।सूचना मिलने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अपना अलीगढ का दौरा बीच में ही छोडकर लखनऊ लौटे और घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना का जायजा लेने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। यह आग अलीगंज थाना इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में अपराह्न करीब तीन बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों और ‘हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ वाली गाड़ी को अभियान पर लगाया गया। पुरनिया बाजार से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह इमारत अलीगंज के पॉश रिहायशी इलाके में है, जहां कोचिंग सेंटर और कैफे जैसी जगहें हैं। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान के दौरान आग में फंसे लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को ‘बॉडी बैग’ में लाया गया, जबकि कुछ को कंबल में लपेटा गया था और एम्बुलेंस में ले जाते समय वे बेहोश लग रहे थे। इन लोगों के शवों या घायलों को बगल की इमारत की छत से बाहर निकाला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।  इसे भी पढ़ें: International Yoga Day 2026 पर UP में महा-आयोजन, 1.32 लाख स्कूलों में बच्चे करेंगे Yoga-Practice।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि इस हादसे के पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, यही कोशिश होनी चाहिए। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। उन्होंने आगे कहा, इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।  देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Muharram पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! Bihar के CS-DGP ने दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    नीतीश मिश्रा का सख्त निर्देश: गंभीर आरोप और लंबित फाइलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment