Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड- पहली मंजिल से कूदा स्टूडेंट, ग्रिल पर गिरा:जलती दुकान से बिल्लियों को बचाया, लाशें देखकर रो पड़े डिप्टी सीएम; 25 तस्वीरों में हादसा

    1 day ago

    1

    0

    यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर कोचिंग के स्टूडेंट हैं। आग से बचने के लिए कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया तो कोई पहले फ्लोर से कूद गया। कई छात्र तार से लटककर नीचे उतरे। इंसानों के साथ जानवर भी इस भीषण आग फंस गए। फायरकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए बिल्डिंग की पीछे की दीवार तोड़ी। एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया। इन्हें देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भी आंखों से आंसू छलक आए। तस्वीरों में देखिए आग लगने, लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और रेस्क्यू ऑपरेशन… पहले आग लगने की 2 तस्वीरें… अब देखिए जिंदगी बचाने की जद्दोजहद… घरवाले फूट-फूटकर रोते रहे, हादसा देख सीएम योगी भी भावुक हुए… -------------------------- ये खबरें भी पढ़ें 'पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो':मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई; लखनऊ अग्निकांड का दर्द 'पापा मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है। बहुत घुटन हो रही है।' यह बात लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में फंसे एक छात्र ने रोते-रोते अपने पिता से फोन पर कही। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 स्टूडेंट की मौत, AC से हादसे की आशंका यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो':मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई; लखनऊ अग्निकांड का दर्द
    Next Article
    तड़के से ही लखनऊ के हनुमान मंदिरों में लगी भीड़:दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें, चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment