Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, जांच के लिए SIT पहुंची:सभी शव परिजन को सौंपे, बेटी का शव देखकर मां बेहोश

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग की जांच की। SIT टीम में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। शवों का 7 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। शव परिजन को सौंप दिए गए। पश्चिम बंगाल की अनामिका (30) का शव देखकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची मां बेहोश हो गईं। इधर, जांच में पता चला है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। 2016 में गिराने का आदेश हुआ था। बाद में आदेश निरस्त कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। LDA के 4 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। 16 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं थी। इमरजेंसी गेट नहीं था। छत का दरवाजा बंद था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल पाए। मृतकों में यूपी के 11, पश्चिम बंगाल के 2, मध्य प्रदेश और हरियाणा के 1-1 लोग शामिल हैं। ज्यादातर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। हादसा सोमवार दोपहर 2:30 बजे अलीगंज इलाके में एसी में ब्लास्ट के कारण हुआ। 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। SDRF-NDRF ने 7 घंटे में दीवारें तोड़कर शवों को बाहर निकाला। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए- घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने सरकार को सौंपी:20 पेज की रिपोर्ट में FIR और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश
    Next Article
    लखनऊ की कोचिंग में ऑटोमैटिक गेट ने ली 15 जानें:एक ही सीढ़ी से आने-जाने का रास्ता; आवासीय बिल्डिंग को कॉमर्शियल बनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment